देश

बेटे ने चंद सेकेंड में 63 साल के पिता पर बरसाए 20-25 घूंसे, दर्दनाक मौत, Video देख सिहर उठेगी रूह

Son Assaults Father: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सोफे पर बैठे एक बुजुर्ग पर एक के बाद एक घूंसे बरसाते जा रहा है. इस वीडियो ने लोगों को अंदर से हिला कर रख दिया है और लोग कह रहे हैं कि क्या कोई बेटा ऐसा व्यवहार अपने पिता के साथ कर सकता है? लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

ये सीसीटीवी फुटेज तमिलनाडु के पेरम्बलुर से सामने आया है. आरोपी का नाम संतोष है जिसकी उम्र 40 साल है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक संतोष ने सम्पत्ति विवाद के चलते अपने 63 साल के कारोबारी पिता को बेरहमी से पीटा. इस घटना के कुछ ही दिन बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. तो दूसरी ओर इस सीसीटीवी फुटेज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Weather News: देश में अलग-अलग मौसम से लोग हलकान…कहीं लू-बारिश तो कहीं हिमपात, इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड-ऑरेंज अलर्ट, IMD की पढ़ें ताजा रिपोर्ट

खौफनाक वीडियो में दिखा बेटे का बेरहम चेहरा

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग सोफे पर बैठे हुए हैं और इतने में ही उनका बेटा आता है और बिना कुछ बोले ही उन पर घूसे की बरसात कर देता है. वह इतनी तेजी से घूंसे मारता है कि मात्र 15 सेकेंड में ही 20 से 25 मुक्के मार देता है. इसके बाद जब उसके हाथ थक जाते हैं तो वो अपने पिता के मुंह पर किक मारता है और पेट में भी किक से वार करता है. उसका जी इससे भी नहीं भरता तो चंद सेकेंड रुककर वह फिर से मारने के लिए आगे बढ़ता है कि इतनें में ही कोई अन्य व्यक्ति आकर उसे पकड़ कर ले जाता है. तो दूसरी ओर दिखाई देता है कि बुजुर्ग के पास कोई नहीं आता और बुजुर्ग बेदम होकर सोफे पर गिर पड़ते हैं. इस घटना के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

21 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago