देश

अजमेर के मदीना मस्जिद में मौलवी की हत्या, मृतक के भाई का आरोप- ‘Masjid पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे लोग’

Ajmer Masjid Maulana Murder: राजस्थान के अजमेर स्थित मदीना मस्जिद में एक मौलवी की हत्या कर दी गई है. मैलाना मोहम्मद माहिर तकरीबन सात साल पहले यूपी से उक्त मस्जिद में गए थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 27 अप्रैल की रात की है. इस मामले में तीन आरोपी रात के करीब दो बजे मस्जिद के पीछे वाले दरवाजे से घुसे और उक्त मौलानी पीट-पीटकर हत्या कर वहां से चुपचाप भाग निकले. घटना के संबंध में रामगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मदरसे के तीन बच्चे चिल्लते हुए निकले. जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मौलाना की हत्या के मामले में पुसिल को इस बात का शक है कि आरोपी अपने साथ मौलाना का मोबाइल फोन भी लेकर भाग गए. बता दें कि घटना के बाद मस्जिद के पास से दो लाठियां और हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस सीसीटवी फुटेज खंगालने में जुटी है. वहीं, दूसरी ओर मौलाना के घर वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ लोग मस्जिद पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. हत्या के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है.

मदरसा संभालने से खुश नहीं थे लोग…

इसके अलावा मौलाना के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत के तौर पर तीन लोगों के नाम दिए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उसके भाई ने उसे कहा था कि इलाके के कुछ लोग उसके मदरसा संभालने से खुश नहीं थे. साथ ही वे लोग मदरसा पर कब्जा जमाना चाहते थे. बताते चलें कि मृतक बीते साल अक्टूबर में अपने गुरु जाकिर हुस्सैन के इंतकाल के बाद मदरसे का काम देख रहा था.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी आज दाखिल करेंगे नामांकन, होगा रोड शो, शामिल रहेंगे भाजपा के ये बड़े नेता

Dipesh Thakur

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

3 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

19 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

24 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

45 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago