Devendra Mahato
Jharkhand student protest: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC), सीजीएल (CGL) और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Mahato)ने आखिरकार पानी ग्रहण कर अपना वॉटर फास्ट समाप्त कर दिया. यह फैसला उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से फोन पर हुई लंबी बातचीत के बाद लिया.
देवेंद्र महतो पहले अपनी इस शर्त पर अड़े थे कि वे तभी अनशन तोड़ेंगे, जब सोनम वांगचुक खुद रांची पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे. फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने वांगचुक के प्रति सम्मान जताते हुए अपनी यही इच्छा दोहराई. जवाब में वांगचुक ने भरोसा दिलाया कि वे छात्रों के आंदोलन के समर्थन में रांची आने की कोशिश करेंगे और आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे.
#WATCH रांची, झारखंड: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।
महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। pic.twitter.com/l9cEaDSI1o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने महतो से कहा कि किसी भी आंदोलन का उद्देश्य खुद को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान लोगों की समस्याओं की ओर खींचना होता है. उन्होंने समझाया कि यदि वे पानी और जरूरी पोषण भी नहीं लेंगे तो उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है, जिससे आंदोलन भी कमजोर पड़ सकता है.
वांगचुक ने यह भी बताया कि महात्मा गांधी अपने उपवास के दौरान पानी में नींबू मिलाकर लेते थे. उनके अनुसार पानी, शहद और नींबू जैसी चीजें शरीर को ऊर्जा देती हैं और लंबे समय तक संघर्ष जारी रखने में मदद करती हैं. लगातार समझाने के बाद देवेंद्र महतो उनकी बात मान गए और पानी पिया.
रांची में छात्रों का यह आंदोलन अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है. प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग पर डटे हुए हैं. देवेंद्र महतो के वॉटर फास्ट खत्म करने के बावजूद आंदोलन जारी है और छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष नहीं रुकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…