लीगल

E20 विवाद में नितिन गडकरी को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने Deepfake और AI कंटेंट हटाने का दिया आदेश

Nitin Gadkari E20 Fuel Controversy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने सोशल मीडिया पर E20 फ्यूल विवाद से जोड़कर प्रसारित किए जा रहे डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई फर्जी तस्वीरों को तत्काल हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री का सार्वजनिक मंचों पर बने रहना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

गडकरी के वकील ने क्या कहा?

यह मामला जस्टिस अरिफ डॉक्टर की पीठ के सामने आया, जहां गडकरी की ओर से अधिवक्ता संदीप लड्ढा ने दलीलें पेश कीं. उन्होंने अदालत को बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने डीपफेक तकनीक और AI की मदद से ऐसे वीडियो और तस्वीरें तैयार की हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री को E20 फ्यूल विवाद से जोड़कर भ्रामक और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है. इनमें एक इंस्टाग्राम रील भी शामिल थी.

अभ्रद्र कंटेंट तुरंत हटाए- कोर्ट

सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित सामग्री का चेक किया और उस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कंटेंट बेहद आपत्तिजनक और अभद्र है. कोर्ट ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया जैसे खुले प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री आसानी से हर किसी की पहुंच में होती है, इसलिए इसे हटाया जाना जरूरी है. अदालत ने माना कि याचिकाकर्ता ने अंतरिम राहत के लिए पर्याप्त आधार प्रस्तुत किए हैं.

मेटा और गूगल ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान मेटा और गूगल की ओर से भी अदालत में पक्ष रखा गया. दोनों कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि याचिका में सूचीबद्ध सभी विवादित वीडियो, तस्वीरें और अन्य सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने की कार्रवाई की जाएगी. अदालत ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए स्वीकार कर लिया.


ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की एक कॉल के बाद देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, जानिए फोन पर क्या हुई बात


फिलहाल हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए संबंधित कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी. यह फैसला ऐसे समय आया है जब डीपफेक और AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर लगातार चिंताएं बढ़ रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फर्जी सामग्री को रोकने की मांग तेज होती जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

11 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago