देश

ब्लड शुगर और पोटैशियम अब भी कम, सोनम वांगचुक की तबीयत पर अस्पताल का नया अपडेट

Sonam Wangchuk Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर मंगलवार (21 जुलाई) सुबह सफदरजंग अस्पताल ने आठवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया. अस्पताल के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन लंबे समय से जारी उपवास का असर अब भी उनके स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और समय-समय पर जरूरी जांच की जा रही है.

विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे जांच

सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. उनकी देखरेख में सफदरजंग अस्पताल, वीएमएमसी (VMMC) और एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं. मेडिकल टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर रही है ताकि किसी भी तरह की जटिलता होने पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके.

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, उनका ब्लड शुगर स्तर अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है. वहीं, रविवार रात हुई ब्लड जांच में उनका सीरम पोटैशियम स्तर 3.2 मिलीमोल प्रति लीटर पाया गया, जबकि सामान्य स्तर 3.5 से 5.0 मिलीमोल प्रति लीटर के बीच माना जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि पोटैशियम की कमी को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए इस पर विशेष नजर रखी जा रही है.

पैनसाइटोपीनिया की समस्या

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सोनम वांगचुक को पैनसाइटोपीनिया की समस्या बनी हुई है. इसके कारण उनके शरीर में एनीमिया के साथ-साथ श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या भी सामान्य से कम है. डॉक्टरों के अनुसार, इन सभी मेडिकल संकेतकों की लगातार जांच बेहद जरूरी है ताकि स्वास्थ्य में किसी भी बदलाव का समय रहते पता लगाया जा सके.


ये भी पढ़ें: NEET पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक ‘घोर पाप’, दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें फिलहाल ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और पोटैशियम सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं. हालांकि, डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने अब तक इंट्रावेनस (आईवी) फ्लूइड और ग्लूकोज लेने से इनकार किया है. डॉक्टरों का कहना है कि लंबे उपवास के कारण उनके शरीर में हल्के से मध्यम स्तर का डिहाइड्रेशन बना हुआ है. इसलिए उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे का उपचार उनकी मेडिकल प्रगति तथा लैब रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा. अस्पताल ने भरोसा दिलाया है कि सोनम वांगचुक को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago