Muzaffarpur Video Viral: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दो ढाबा मालिकों के बीच की कारोबारी दुश्मनी इतनी बढ़ गई कि बात खून-खराबे तक जा पहुंची. मामला करजा थाना इलाके के भागवतपुर में एनएच-722 का है. यहां सड़क किनारे बने ‘यूपी ढाबा’ और ‘एमपी ढाबा’ के बीच ग्राहकों को लेकर चल रही रंजिश में अचानक हिंसक झड़प हो गई. इस मार-पीट में दोनों तरफ से आधे दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं लेकिन वारदात के दौरान जो अमानवीय हरकत हुई उसने लोगों को हैरान कर दिया है.
घटना की शुरुआत ढाबा संचालकों के बीच कहासुनी से हुई जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की जंग में बदल गई. झगड़ा बढ़ता देख यूपी ढाबा के मालिक और उनके साथी तो मौके से भागने में कामयाब रहे लेकिन उनके मैनेजर राम विनोद ठाकुर दूसरे पक्ष के हत्थे चढ़ गए.
आरोप है कि एमपी ढाबा के लोगों ने बुजुर्ग मैनेजर को एक चौकी पर बंधक बना लिया. इसके बाद उन पर लाठियों और प्लास्टिक की पाइपों से ताबड़तोड़ वार किए गए. हद तो तब हो गई जब उनके साथ बेहद घिनौना व्यवहार करते हुए जमीन पर थूक चटवाया गया. इस पूरी हैवानियत का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वारदात 17 जुलाई की रात की है.
मामले के तूल पकड़ने के बाद अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यूपी ढाबा संचालक कर्नल प्रसाद यादव का आरोप है कि एमपी ढाबा के मालिक देवेंद्र राय, जितेंद्र कुमार और अखिलेश राय देर रात उनके होटल में घुसे. उन्होंने तोड़फोड़ की, स्टाफ को पीटा, गल्ले में रखे पैसे लूट लिए और होटल का भारी नुकसान किया.
वहीं दूसरी तरफ एमपी ढाबा पक्ष का दावा है कि यूपी ढाबा के लोगों पर उनके होटल में घुसकर गुंडागर्दी करने सामान फेंकने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ें- बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की हत्या से सनसनी
करजा थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों ढाबा संचालकों की अर्जी के आधार पर क्रास एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…