देश

केंद्र पर सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बोलीं- 11 सालों में सरकार ने MNREGA को किया कमजोर

केंद्र सरकार पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) को लेकर एक बड़ा हमला बोला है. सोनिया गांधी ने कहा है कि इस कानून को लगभग दो दशक पहले डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान संसद की सहमति से पास किया गया था. ये एक क्रांतिकारी कानून था, जिससे ग्रामीण परिवारों को खासकर कमजोर तबकों को सम्मानजनक रोजगार मिला.

MNREGA ने पलायन पर लगाया रोक

सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों गरीब और वंचित ग्रामीण परिवारों को काम का कानूनी अधिकार प्रदान किया. इस योजना से न केवल लोगों को उनके गांवों में रोजगार मिला, बल्कि बड़े पैमाने पर शहरों की ओर होने वाले पलायन पर भी रोक लगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को आगे बढ़ाया.

सरकार ने मनरेगा को किया कमजोर

सोनिया गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 11 सालों में मौजूदा सरकार ने MNREGA को लगातार कमजोर किया है. उनके अनुसार, कोविड-19 महामारी के समय, जब देश गंभीर संकट से गुजर रहा था, तब इसी योजना ने करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा बनी थी. इसके बावजूद सरकार ने हाल के समय में मनरेगा के ढांचे और स्वरूप में ऐसे बदलाव किए, जिन पर न तो चर्चा हुई और न ही विपक्ष या संबंधित पक्षों से सलाह ली गई.

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि अब रोजगार से जुड़े फैसले स्थानीय जरूरतों के बजाय दिल्ली में बैठकर किए जाएंगे, जिससे जमीनी सच्चाई की अनदेखी होगी. मनरेगा किसी राजनीतिक दल की योजना नहीं बल्कि देश के आम लोगों के हित की योजना थी. इसे कमजोर किया गया, तो इसका असर सीधे किसानों, मजदूरों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों पर पड़ेगा.

कानून को बचाने के लिए लड़ाई जारी

बयान के आखिर में सोनिया गांधी ने कहा कि इस कदम के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी. उन्होंने याद दिलाया कि जिस तरह पहले गरीबों को रोजगार का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया गया था, उसी तरह आज भी इस कानून को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे पर आवाज उठाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: SSB के स्थापना दिवस पर PM Modi ने दी जवानों को बधाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago