देश

सीएम बने से पहले डीके शिवकुमार को आया सोनिया गांधी का फोन कॉल, एक लाइन में तय हुआ फॉर्मूला!

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कर्नाटक के नएमुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने पर डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को फोन कर बधाई दी. साथ ही उन्होंने उन्हें सरकार और संगठन से जुड़ी बड़ी बात कही है. साथ ही एक बड़ी सलाह भी दी है.

शिवकुमार ने जताया आभार

शिवकुमार ने पदभार ग्रहण करने की तैयारी के दौरान मार्गदर्शन और शुभकामनाओं के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया. यह फोन कॉल शिवकुमार के बेंगलुरु में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कुछ घंटे पहले आया.

शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से बातचीत में शिवकुमार ने बताया कि सोनिया गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा उन पर विश्वास किया है और वे उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेताओं से लगातार सलाह लेते रहेंगे ताकि जनता के हित में बेहतर काम किया जा सके.

सोनिया गांधी की सलाह

सोनिया गांधी ने भावी मुख्यमंत्री से कहा, “सभी को साथ लेकर चलें. मुझे पूरा विश्वास है कि आप कर्नाटक का सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगे. अपनी नई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाएं और और भी अधिक सफलता प्राप्त करते रहें.”

मां का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए रवाना होने से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां गौराम्मा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने उनके पैर छुए और परिवार के साथ कुछ समय बिताया. यह भावुक पल शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा का विषय बना रहा.


ये भी पढ़ें: बदला कर्नाटक कांग्रेस का बॉस! डीके शिवकुमार के बाद अब बीके हरिप्रसाद पर कांग्रेस का दांव, जानिए वजह


सिद्दारमैया को मिली नई जिम्मेदारी

इस बीच, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी. सुरजेवाला ने कहा कि सिद्दारमैया का लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए बड़ी ताकत है. सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कांग्रेस के वैचारिक संघर्ष को और मजबूत करेगी.

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आम लोगों के हितों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि सिद्दारमैया का अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने में मदद करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

8 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

55 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago