दुनिया

5 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, दिल्ली में हुआ जोरदार स्वागत

Venezuela News: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं. उनकी यह यात्रा भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि रोड्रिगेज की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने में मदद करेगी. दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा समेत भारत-वेनेजुएला संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी.

रंधीर जायसवाल ने किया स्वागत

जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,

नई दिल्ली आगमन पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का हार्दिक स्वागत है. उनकी यह यात्रा भारत-वेनेजुएला साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाएगी.

रोड्रिगेज के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें वेनेजुएला के विदेश, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना तथा परिवहन मंत्री शामिल हैं.

अपने दौरे के दौरान वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा. इस दौरान भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं का अवलोकन किया जाएगा तथा सहयोग की नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा.

रोड्रिगेज की यह भारत की छठी यात्रा

यह डेल्सी रोड्रिगेज की भारत की छठी यात्रा है. इससे पहले वह 2015 में वेनेजुएला की विदेश मंत्री और 2019, 2023, 2024 तथा 2025 में उपराष्ट्रपति के रूप में भारत का दौरा कर चुकी हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में भारत वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है. भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है और भविष्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की इच्छुक हैं.

ये भी पढ़ें- भारत भी सूखे की चपेट में आएगा? 80% तक बढ़ा ‘अल नीनो’ का खतरा, WMO की चेतावनी- 3 माह भयंकर सूखे की आहट

मंत्रालय ने कहा कि भारत और वेनेजुएला के बीच संबंध ऊर्जा सहयोग, व्यापार और ग्लोबल साउथ के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं. उम्मीद है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago