सोनिया गांधी ने किताब किया लॉन्च
Sonia Gandhi New Book: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक बयान ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगों को लेकर नई सियासी बहस छेड़ दी है. सोनिया गांधी ने अपने आने वाले संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ में बताया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई तबाही की तस्वीरें देखकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे. सोनिया के इस खुलासे पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने कांग्रेस को घेर लिया है. अकाली दल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को सिख समुदाय के दर्द का एहसास है तो उसे उन परिवारों से बात करनी चाहिए, जिन्होंने 1984 की हिंसा में अपने परिजनों को खोया और घरों को जलते देखा.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने अपनी किताब के विमोचन से पहले ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी की प्रतिक्रिया का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब इंदिरा गांधी को स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई तबाही की तस्वीरें दिखाई गईं, तो उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.
सोनिया गांधी के इस बयान पर अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार एक साजिश के तहत किया गया था. क्लेर ने कहा कि इस सैन्य अभियान से सिख समुदाय को जो दर्द मिला, वह पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बना रहेगा.
उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. क्लेर ने कहा, “कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया और निर्दोष सिखों की हत्या की गई.”
अकाली दल के प्रवक्ता ने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देते हुए कहा कि उसे उन परिवारों के बीच जाना चाहिए, जिन्होंने हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया और जिनके घर जला दिए गए. क्लेर के मुताबिक, इन परिवारों से बातचीत करने के बाद ही कांग्रेस नेताओं को सिख समुदाय के दर्द का सही अंदाजा हो सकेगा.
सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी की जान को खतरा बढ़ गया था. उन्हें अपनी हत्या की आशंका थी और उन्होंने परिवार को अपनी मौत के बाद की परिस्थितियों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था.
‘द गार्जियन’ के हवाले से सोनिया गांधी ने कहा,
उन्होंने हमें बताया था कि अगर उनकी मृत्यु हो जाती है तो हमें क्या करना चाहिए. इसलिए उन्हें इसका अंदाजा था.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया ने बताया कि इंदिरा गांधी ने राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें बहादुर बनना होगा और रोना नहीं है. सोनिया को लगता है कि उसी साल गर्मियों में अपने पोते-पोतियों के साथ इंदिरा गांधी का कश्मीर दौरा परिवार से विदाई लेने की कोशिश भी हो सकता था.
ऑपरेशन ब्लू स्टार जून 1984 में भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में चलाया था. इसका मकसद परिसर में मौजूद हथियारबंद उग्रवादियों को बाहर निकालना था. इस सैन्य अभियान के दौरान स्वर्ण मंदिर परिसर और सिखों के सर्वोच्च धार्मिक-राजनीतिक केंद्र श्री अकाल तख्त साहिब को भारी नुकसान पहुंचा था. यह घटना सिख इतिहास के सबसे संवेदनशील और दर्दनाक अध्यायों में गिनी जाती है.
इस अभियान के कुछ महीने बाद 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका ने बचाव किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी ऑपरेशन ब्लू स्टार को सही नहीं ठहराया. वेरका ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा पंजाब और वहां के लोगों के साथ खड़ी रही है.
ये भी पढ़ें- ‘गुटखा, दारू और 9 महीने ताश…’, भाजपा सांसद ने किसानों को बता दिया जुआरी
उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के स्वर्ण मंदिर दौरे का भी जिक्र किया. वेरका के मुताबिक, दोनों नेता सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल पर मत्था टेक चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Pension: ईपीएफओ पेंशनर्स के लिए जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है. आगामी 19…
E30 Petrol: कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल के सैंपल में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा…
Rewa MP Janardan Mishra: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली पर टिप्पणी करते…
Sanatan Pandey: अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे की चर्चाओं के बीच सपा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक अहम टिप्पणी की…
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के चर्चे चारों तरफ…