देश

सोनू कक्कड़ ने बहन नेहा और भाई टोनी कक्कड़ के साथ तोड़ा रिश्ता

कक्कड़ भाई-बहनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. तीनों में सबसे बड़ी सोनू कक्कड़ ने घोषणा की है कि वह अब गायिका नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान साझा किया. उन्होंने लिखा, “आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं. मेरा यह फैसला गहरी भावनात्मक पीड़ा से उपजा है और मैं आज वाकई बहुत निराश हूं.”

सोनू कक्कड़ का यह पोस्ट जैसे ही अपलोड हुआ, यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को सवालों से भर दी. एक यूजर ने लिखा, “क्या कारण हैं? ऐसा क्यों हो रहा है?” एक अन्य ने लिखा, “ओह, उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.” तीसरी ने लिखा, “आपको शुभकामनाएं. (थोड़ा हैरान).” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “क्या???”

फैसले की वजह अब तक साफ नहीं

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सोनू ने अपने भाई-बहनों से अलग होने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. सोनू को ‘इंडियन आइडल 12’ और ‘सा रे गा मा पा पंजाबी’ जैसे सिंगिंग रियलिटी शो को जज करने का श्रेय दिया जाता है. इसके बाद वह ‘कोक स्टूडियो इंडिया’ में भी नजर आईं.

इतना ही नहीं, सोनू अपने भाई-बहन नेहा और टोनी कक्कड़ के साथ पेशेवर रूप से भी जुड़ी हुई थीं. गायिका ने भाई टोनी द्वारा गाए गए कई गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें ‘अखियां नू रहन दे’, ‘अर्बन मुंडा’, ‘फिर तेरी बाहों में’, ‘ऊह ला ला’, ‘फंकी मोहब्बत’ और ‘बूटी शेक’ शामिल हैं.

इनमें से कुछ गानों को नेहा ने सोनू के साथ मिलकर गाया है. कक्कड़ भाई-बहनों ने ‘इन एमटीवी अनप्लग्ड’ शो में भी साथ में परफॉर्म किया, जहां उन्होंने अपना ट्रैक ‘स्टोरी ऑफ कक्कड़’ लाइव गाया. टोनी द्वारा रचित यह ट्रैक संगीत उद्योग में उनकी प्रसिद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, इन तीनों ने ‘म्यूजिक की पाठशाला’ के दौरान लोकप्रिय ट्रैक ‘मिले हो तुम हमको’ भी गाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

22 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

49 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

2 hours ago