दुनिया

US Tariff: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को टैरिफ से दी छूट, स्मार्टफोन और लैपटॉप होंगे सस्ते

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट देने की घोषणा की है. इस फैसले से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका कम हो गई है. साथ ही, अमेरिकी टेक कंपनियों को भी इस निर्णय से फायदा होगा.

किन-किन चीजों को मिली छूट?

अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को 10% वैश्विक टैरिफ से छूट दी गई है, उनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, सेमीकंडक्टर और उनकी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, सोलर सेल, फ्लैट-पैनल मॉनिटर (जैसे LED स्क्रीन), फ्लैश ड्राइव और मेमोरी कार्ड शामिल हैं. इस छूट के बाद इन उत्पादों की लागत कम होने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों में ये डिवाइस मिल सकेंगे.

टैरिफ वॉर के बीच फैसला

यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में अमेरिका ने विदेशी वस्तुओं पर एक सदी में सबसे अधिक टैरिफ लगाए थे. अमेरिका ने 10 अप्रैल को चीन से आयातित सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया था. यह कदम चीन द्वारा अमेरिकी सामानों पर 84% टैरिफ लगाने के जवाब में उठाया गया था. इसके बाद चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका पर 125% टैरिफ लगा दिया.

हालांकि, इस टैरिफ वॉर के बीच अमेरिका ने भारत समेत 75 से अधिक देशों के लिए सभी देशों पर एक समान 10% बेसलाइन टैरिफ लागू किया था. अब स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे उत्पादों को इस टैरिफ से छूट देकर ट्रंप प्रशासन ने उपभोक्ताओं और टेक उद्योग को राहत देने की कोशिश की है.

अमेरिकी टेक कंपनियों को फायदा

इस छूट से न केवल उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल सकेंगे, बल्कि अमेरिकी टेक कंपनियों को भी उत्पादन और आपूर्ति लागत में कमी आएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम वैश्विक व्यापार में संतुलन बनाने और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.


ये भी पढ़ें- अमेरिका-चीन व्यापार तनाव गहराया, Tesla की दो प्रीमियम कारें चीन के बाजार से हुईं बाहर


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

51 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

59 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago