मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, पूर्व CBFC चीफ और निर्माता पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन

Pahlaj Nihalani death news: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है. दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा था. पहलाज निहलानी हिंदी सिनेमा के उन निर्माताओं में शामिल थे जिन्होंने कई सफल और चर्चित फिल्मों का निर्माण किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की और एक के बाद एक कई हिट फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी निर्मित फिल्मों में आंखें, शोला और शबनम, इल्जाम, आग ही आग और पाप की दुनिया जैसी फिल्में शामिल हैं, पहलाज निहलानी की इन फिल्मों को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला.

लीवर संबधी बीमारी से पीड़ित थे पहलाज निहलानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निहलानी लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कुछ रिपोर्टों में हार्ट अटैक को भी उनके निधन का कारण बताया गया है. पहलाज निहलानी के निधन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और फिल्मकारों ने उन्हें एक समर्पित निर्माता और सिनेमा प्रेमी बताया. उनका योगदान हिंदी फिल्म उद्योग में हमेशा याद किया जाएगा. उनके जाने से बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्म निर्माता को खो दिया है, जिसने दशकों तक भारतीय सिनेमा को अपनी फिल्मों और विचारों से प्रभावित किया.

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड विनिंग गीतकार मनोज भावुक ने फिर जीता दिल; पति-पत्नी के प्रेम और बेटी के दर्द पर लिखे रूह में उतर जानें वाले गाने

CBFC के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है पहलाज निहलानी

फिल्म निर्माण के अलावा पहलाज निहलानी को भारत के Central Board of Film Certification (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है. वर्ष 2015 में उन्हें सेंसर बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया था. उनके कार्यकाल के दौरान कई फिल्मों को लेकर लिए गए फैसले चर्चा और विवाद का विषय बने रहे. इसके बावजूद उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago