देश

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में सपा नेता रामगोपाल यादव ने अदालत के फैसले पर खड़ा किया सवाल, कही ये बात

Gayanvapi News: ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश के बाद से ही हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है. तो दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष लगातार पूजा रोकने के लिए कोर्ट के दरवाजे खटखटा रहा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव का बयान सामने आया है और उन्होंने इस मामले में कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ज्ञानवापी मामले में व्यास जी के तहखाने में पूजा का आदेश देने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि कई मौकों पर अदालतें सही फैसला नहीं सुनाती हैं.

शुक्रवार को रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘‘अदालत के आदेशों का हमेशा विरोध होता है. क्या अदालत के फैसले हमेशा सही होते हैं?’’ आगे उन्होंने कहा कि ‘‘कई मौकों पर ऐसा नहीं होता है. सब कुछ बिल्कुल सही नहीं होता. हर फैसला-एक पक्ष के लिए सही होता है, दूसरे पक्ष के लिए गलत होता है.’’ गौरतलब है कि, बुधवार को वाराणसी की जिला अदालत ने मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा-पाठ शुरू करने की फिर से अनुमति दे दी है. इसी के बाद से हिंदू पक्ष मौके पर पूरे विधि-विधान से पूजा शुरू भी कर दी है. यह प्रथा तीन दशक पहले बंद कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें-Gyanvapi: ज्ञानवापी में पूजा-पाठ रुकवाने के लिए मुस्लिम पक्ष पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, मांगी 15 दिन की मोहलत

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद को लेकर कही ये बात

इसी के साथ राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के फैसले को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि ‘‘…आप जानते हैं कि एक फैसला आया, वह राज्यसभा में आये, दूसरा आयोग का अध्यक्ष बनेगा. ऐसा ही होता है.’’ साथ ही ज्ञानवापी के लिए कहा कि ज्ञानवापी पर फैसला आखिरकार उच्चतम न्यायालय करेगा. बता दें कि वाराणसी की अदालत के फैसले के बाद ही जिला प्रशासन की निगरानी में हिंदू पक्ष ने पूजा-पाठ शुरू कर दी है तो वहीं गुरुवार की सुबह ही मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जहां से उसे हाईकोर्ट जाने के लिए कहा गया तो वहीं हाईकोर्ट ने भी फिलहाल पूजा पर रोक लगाने से मना कर दिया है. इस मामले में सुनवाई अब 6 फरवरी को होगी. फिलहाल इसके पहले इस मामले में सियासत गरम हो गई है और लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago