रागिनी सोनकर (फोटो सोशल मीडिया)
UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है और मंगलवार को दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश भी की. कभी विपक्षी दल के सदस्यों के आरोप पर सत्तारूढ़ दल के मंत्री क्रोधित दिखाई दिए. कभी विपक्ष ने अपने सवालों से मंत्रियों को सवालों के घेरे में खड़ा करने का प्रयास किया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अपने अंदाज में लोगों को नियंत्रित करते नजर आए .इसी बीच सपा विधायक रागिनी सोनकर का एक सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर ने बेसिक शिक्षा मंत्री को घेरने की कोशिश की और जौनपुर से जुड़ा एक सवाल दागते हुए बोलीं, “जौनपुर जिले में 205 ऐसे स्कूल हैं, जहां पर अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है.” जैसे ही ये सवाल उनके मुंह से निकला कि उनको बीच ही रोकते हुए स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि ये प्रश्न से संबंधित नहीं है. इस पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने अपनी बात को मजबूती से रखते हुए कहा “सर ये जौनपुर के लिए बड़ा महत्वपूर्ण मामला है.” इसी के साथ बच्चों के हक की बात करते हुए वह बोलीं कि,” 205 स्कूलों के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं.” इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने फिर उनको रोकते हुए कहा, “सारे महत्वपूर्ण हैं लेकिन जो प्रश्न से संबंधित है, वो पूछिए न. प्रश्न से बाहर नहीं पूछा जा सकता.” इसके बाद रागिनी को चुप होना पड़ा.
ये भी पढ़ें- Bulandshahr: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत एक घायल
रागिनी सोनकर पूर्वांचल के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक जौनपुर जिले के मछलीशहर की विधायक हैं और वह एमबीबीएस और एमडी हैं. राजनीति में आने से पहले रागिनी दिल्ली एम्स में स्थित नेत्र विभाग में कार्यरत थीं. रागिनी ने दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) और कोलकाता के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है. डॉ. संदीप उनके पति हैं और वह भी स्किन स्पेशलिस्ट हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में रागिनी सोनकर को मछलीशहर सीट से टिकट दिया था और उन पर भरोसा जताया था. इस पर वह भी खरीं उतरीं और चुनाव में 90 हजार से अधिक वोट हासिल कर जीत का पताका फहराया था. बता दें कि इस सीट पर सपा प्रमुख के करीबी शैलेंद्र यादव ललई विधायक रहे हैं. बता दें कि रागिनी सोनकर जौनपुर जिले की 9 सीटों में एक अकेली महिला विधायक हैं और सपा की नीतियों को लेकर आगे बढ़ रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…