देश

पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी, आईएसआई की रीढ़ तोड़ना होगा: पूर्व DGP एसपी वैद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है. इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) एसपी वैद ने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर तीखा हमला बोला है.

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में एसपी वैद ने कहा, “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह दोबारा इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न करे. सिर्फ आतंकवादियों को मारने से कुछ नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान की सेना और आईएसआई की रीढ़ नहीं तोड़ी जाती, तब तक स्थायी शांति असंभव है.”

आतंकवाद की जड़ तक पहुंचना होगा

एसपी वैद ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ को खत्म करना बेहद जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि इस हमले के पीछे ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की अहम भूमिका हो सकती है. वैद के अनुसार, “आतंकी हमले सिर्फ हथियारों से नहीं होते, OGWs इन्हें हर स्तर पर सहयोग करते हैं. ये लोग न सिर्फ कश्मीर बल्कि पूरे भारत के दुश्मन हैं, और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.”

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए वैद ने कहा, “पाकिस्तान और उसके मंत्री सिर्फ खोखली धमकियां देना जानते हैं. भारत अब पहले की तरह चुप नहीं बैठता, हम जवाब देना जानते हैं.”

उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से भारत लौटने वालों को डिपोर्ट किए जाने का विरोध किया था. वैद ने कहा, “मैं फारूक अब्दुल्ला से सहमत नहीं हूं. भारत के संसाधनों पर पहला अधिकार भारतीय नागरिकों का है. सरकार का निर्णय पूरी तरह सही है.”

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को बताया जायज

पूर्व डीजीपी ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाइयों का समर्थन करते हुए कहा कि जिन घरों से आतंकवादियों को पनाह मिलती है, उनका ध्वस्तीकरण न्यायोचित है. उन्होंने कहा, “सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई राष्ट्रहित में है और ऐसे ठिकानों को नष्ट करना ज़रूरी है, ताकि भविष्य में आतंकियों को कोई सहारा न मिल सके.”


ये भी पढ़ें- कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब – मुकेश अंबानी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

52 seconds ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

18 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago