देश

कंटेंट, आबादी और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब – मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani WAVES 2025: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का ग्लोबल हब बनने से कोई नहीं रोक सकता. अपने कंटेंट, जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत जल्द ही इस उद्योग पर राज करेगा. मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे.

‘भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है’

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था और वो भी उससे लाखों गुना बेहतर. दुनिया की 1.4 अरब आबादी वाला यह देश, 5 हजार सालों से कहानियां कहते-सुनते आया है. कंटेंट और आबादी के बाद भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है, भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल फोन उपभोक्ता का मतलब है 1.2 बिलियन स्क्रीन, जिन का उपयोग मनोरंजन के लिये किया जा सकता है. जियो ने हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को किफायती बनाकर भारत की डिजिटल और मनोरंजन क्रांति में अग्रणी योगदान दिया है. 5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा.”

‘हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए’

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉटस्टार की शुरुआत की है. यह भारत और विदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा. हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आईपी स्ट्रीमिंग में क्रांति ला दी है, तथा इमर्सिव, बहुभाषी, इंटरैक्टिव खेल देखने-दिखाने के वैश्विक मानकों को भी बदल दिया है. और यह तो बस शुरुआत है. डिज्नी के साथ जियो की साझेदारी डिजिटल स्टोरी-टेलिंग में एक नए युग की शुरुआत है.”


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने WAVES समिट 2025 में लिया हिस्सा, भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को सराहा


-भारत एक्सप्रेस

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago