देश

UP Politics: आजम खान के समर्थन में मोर्चा खोलेगी सपा, अखिलेश ने लिया ये बड़ा निर्णय, 3 सांसद, 11 विधायक समेत 24 नेता कमिश्‍नर से करेंगे मुलाकात

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) के हक और अधिकार को वापस दिलाने के लिए अब खुद पार्टी अखिलेश यादव ने बीणा उठा लिया है. उन्होंने कथित सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ खुला मोर्चा खोलने की ठान ली है. इसीलिए शनिवार को उन्होंने मुरादाबाद के कमिश्‍नर से मिलकर इस पूरे मामले में नाराजगी जताने की ठानी है. बता दें कि इस कमिश्नर से मिलने के लिए सपा का एक 24 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल तैयार किया गया है. इसमें 3 सांसद और 11 विधायकों को शामिल किया गया है.

बता दें कि जिस मामले में आजम खान की विधायकी गई है, उसी मामले में हाल ही में कोर्ट ने आजम के हक में फैसला सुनाया है और उनको दोष मुक्त कर दिया है. तभी से सपा का कहना है कि जिस केस में आजम की विधायकी गई उसी में वो बरी हो गए है. कोर्ट ने अपने ऑर्डर में डीएम पर कड़ी टिप्पणी भी की है. इसी के साथ सपा आरोप लगा रही है कि जिलाधिकारी ने दबाव डालकर एफआईआर दर्ज कराई थी. बता दें कि अब वो डीएम कमिश्‍नर हो गए हैं.

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आजम खान और उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम, परिवार के सदस्यों और समर्थकों के ऊपर प्रशासनिक उत्पीड़न हो रहा है. इससे निजात दिलाने के लिए यह 24 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर (आयुक्त) से मिलकर अपना पक्ष रखेगा और जो उन पर कार्रवाई की गई है, उसका विरोध करेगा. जानकारी सामने आ रही है कि प्रतिनिधि मंडल में 3 सांसदों के साथ ही 11 विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं को ही शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: “बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप, तुरंत गिरफ्तारी हो, वह मां-बेटियों के लिए बकवास करता है”, पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव

प्रतिनिधि मंडल में इनको किया गया है शामिल

प्रतिनिधि मंडल को लेकर सपा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें शफीकुर्रहमान बर्क सांसद संभल, एसटी हसन सांसद मुरादाबाद, जावेद अली सांसद राज्यसभा, महबूब अली विधायक/पूर्व मंत्री अमरोहा, इकबाल महमूद विधायक/पूर्व मंत्री संभल, पिंकी यादव विधायक संभल, जावेद आब्दी पूर्व मंत्री अमरोहा, कमाल अख्तर विधायक/पूर्व मंत्री अमरोहा, नबाव जान विधायक मुरादाबाद, मोहम्मद फहीम इरफान विधायक को शामिल किया गया है. इनके अलावा हाजी नासिर कुरैशी विधायक, नसीर अहमद खां विधायक, जियाउर्रहमान विधायक, राम खिलाडी सिंह यादव विधायक, समर पाल सिंह विधायक, युसुफ अंसारी पूर्व विधायक, शहनवाज खान सदस्य विधान परिषद, मस्तराम जिलाध्यक्ष सपा अमरोहा. इसके साथ ही डीपी यादव जिलाध्यक्ष सपा मुरादाबाद, असगर अली जिलाध्यक्ष सपार्टी संभल, फिरोज खां पूर्व जिलाध्यक्ष संभल, जयवीर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, शाने अली ‘शानू’ पूर्व महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद, इकबाल हुसैन अंसारी महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद शामिल रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago