चीनी महिला जासूस की खबर से हड़कंप (फोटो ट्विटर)
Bodh Gaya: बिहार के बोधगया में चीनी जासूस के होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक ये चीन की महिला जासूस है और ऐसा बताया जा रहा है कि ये चीनी महिला जासूस दलाई लामा को अपना निशाना बना सकती है. इस महिला को दलाई लामा (Dalai Lama) के प्रवचन के दौरान देखा गया था. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा इस समय बिहार के दौरे पर है और वो यहां एक महीने के प्रवास पर हैं. वो बोधगया में चल रहे काल चक्र पूजा में शामिल होने आए हैं. दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस (Bihar Police) अलर्ट हो गई है.
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब इस चीनी महिला की तलाश जोर-शोर से शुरू कर दी है. बुधवार को इस चीनी महिला जासूस का पुलिस ने स्केच जारी किया था. जिसके बाद से सनसनी फैल गयी. वहीं खबरों के मुताबिक ये चीनी महिला पिछले 2 साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में रही है. हालांकि फॉरेन सेक्टर में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है.
बोधगया में जिस चीनी महिला पर दलाई लामा की जासूसी करने का शक है उसका नाम मिस सांग सिओन बताया जा रहा है. इस महिला को दलाई लामा के प्रवचन के दौरान देखा गया था. वहीं इस मामले पर गया की SSP हरप्रीत कौर ने बताया” गया पुलिस को यह इनपुट मिला है कि यहां चीन की एक महिला रह रही है. पिछले दो साल से उसके बारे में इनपुट मिल रहे थे. लेकिन अचानक वह महिला गायब हो गई जिससे संदेह पैदा हो रहा है. महिला के चीनी जासूस होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.”
इस महिला की खबर सामने आते ही दलाई लामा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.चीनी महिला को ढूंढने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है. वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियां का रडार भी इस चीनी महिला को ट्रैक करने में लगा है. लेकिन अभी तक संदिग्ध चीनी महिला सांग सिओन के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…