Sriganganagar Drug Destruction
Sriganganagar Drug Destruction: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए करीब 169 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया. जब्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीमेंट फैक्टरी में ले जाकर जलाकर नष्ट किया गया. यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई.
पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के 101 मामलों में जब्त किए गए थे. इनमें 84 किलो 208 ग्राम हेरोइन, 672 किलो 642 ग्राम पोस्त, 3 किलो 92 ग्राम गांजा और 1,690 नशीली गोलियां शामिल थीं. पुलिस ने इन सभी मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया. पुलिस के मुताबिक, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 169 करोड़ 50 लाख 80 हजार 230 रुपये है. इतनी बड़ी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों के नष्टीकरण को जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
मादक पदार्थों के नष्टीकरण से पहले एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए(2) के तहत आवश्यक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई. पूरी प्रक्रिया की निगरानी रेंज स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटियों ने की.
यह भी पढ़ें: हिमाचल के चंबा में खाई में जा गिरी बस, 7 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
रेंज स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने की. वहीं जिला स्तरीय कमेटी की अध्यक्षता श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने की. अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थों को सीमेंट फैक्टरी में जलाकर नष्ट किया गया. पुलिस का कहना है कि जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस कार्रवाई के जरिए लंबे समय से विभिन्न मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का सुरक्षित तरीके से निपटारा किया गया.
भारत एक्सप्रेस
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…