Andhra Pradesh Temple Incident: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. एकादशी के मौके पर भारी भीड़ जुटी थी तब अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे. मंदिर परिसर पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए भागने लगे. कई लोग नीचे गिर गए और भीड़ उनके ऊपर से गुजरती रही, जिससे उनकी जान चली गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है.
पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस दुखद घटना से बेहद व्यथित हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं JD Vance, हिंदुओं से नफरत का क्यों लग रहा आरोप?
पीएम ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक जताया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और राहत कार्यों पर नजर रखी जाए.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…