देश

Srishti Bharti Munger: मुंगेर की बेटी सृष्टि ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम, नेपाल में जीता सिल्वर मेडल

Srishti Bharti Munger: मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी सूर्यकांत भारती (जीतू) व नूतन भारती की 10 वर्षीय बेटी सृष्टी भारती ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. सृष्टी की दादी कमला तांती ने बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग में आने वाले तांती समाज की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के साथ समाज और देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि नेपाल के काठमांडू में स्थित राष्ट्रीय नाच घर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. जिसमें सृष्टी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 कलाकरों को नृत्य में हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. सृष्टी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए बीते 2 माह से तैयारी कर रही थी. सृष्टी के परिजनों ने बताया कि एक छोटे से शहर में नृत्यकला से संबंधित कोई विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे स्थान से निकलकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी बात है. इधर सृष्टी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र मिलने के बाद रविवार को कई लोग उनके घर आकर बधाई दी.

इंटरनेशनल स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी है सृष्टी

वहीं सृष्टी के पिता और माता ने बताया कि वह बचपन से ही नृत्य करने की शौकीन है. वर्ष 2024 से अपने घर में ही मोबाइल पर यूट्यूब के माध्यम से क्लासिकल नृत्य को सिख रही है. नृत्य सिखने के लिए जरूरतमंद समानों को दादा-दादी के अलावा माता पिता लाकर देते रहे. वहीं सृष्टी वर्ष 2025 के जनवरी माह से जून तक राज्य स्तर, नेशनल के अलावा अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर आवार्ड जीत चुकी है. इसके अलावा बंगाल में भी नृत्य में सृष्टी ने पहला स्थान प्राप्त किया.

12 जून को काठमांडू में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

सृष्टी के पिता ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 12 जून को कार्यक्रम आयोजित हुआ था. जिसमें देश के अलावा भूटान, नेपाल और भारत के बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, श्रीनगर, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था और सभी को हराकर मुंगेर की सृष्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत लिया. जिसके बाद नेपाल सरकार ने प्रमाण पत्र देने के साथ नेपाल की टोपी देकर सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें- साइप्रस में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति निकोस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा

यूट्यूब से घर पर सीखा डांस

सृष्टी के पिता जीतू मोबाइल मैकेनिक हैं. उसी से अपने परिवार को पालन पोषण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पर माता सरस्वती विराजमान हैं. जिस कारण सृष्टी, घर में रहकर खुद मोबाइल देखकर नृत्य की कला सिखी. इसके बाद जहां भी वह प्रतियोगिता में जा रही है वहां से अबतक हारकर नहीं आई है.

कोरियोग्राफर बनना है सपना

उन्होंने बताया बिहार, झारखंड और यूपी में अबतक कई जगहों पर सृष्टी ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कला को बिखेर पुरस्कार पर कब्जा जमा चुकी है. जिस कारण उनके घर में पुरस्कार में मिला कप और प्रमाण पत्र से एक कमरा भर चुका है. सृष्टी ने बताया कि उसका सपना है कि बड़ा होकर वह एक बड़ा सेलिब्रेटी बनने के साथ कोरियोग्राफर बने. इसके लिए वह अभी से पढ़ाई के साथ मेहनत कर रही है. सृष्टी अभी एक निजी स्कूल में स्टेंडर 2 में पढ़ाई कर रही है. सृष्टी की इस खुशी से उनके घर के सभी लोग काफी उत्साहित हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

54 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago