Shrishti from Munger won silver medal
Srishti Bharti Munger: मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी सूर्यकांत भारती (जीतू) व नूतन भारती की 10 वर्षीय बेटी सृष्टी भारती ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. सृष्टी की दादी कमला तांती ने बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग में आने वाले तांती समाज की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के साथ समाज और देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि नेपाल के काठमांडू में स्थित राष्ट्रीय नाच घर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. जिसमें सृष्टी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 कलाकरों को नृत्य में हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. सृष्टी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए बीते 2 माह से तैयारी कर रही थी. सृष्टी के परिजनों ने बताया कि एक छोटे से शहर में नृत्यकला से संबंधित कोई विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं है. ऐसे स्थान से निकलकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी बात है. इधर सृष्टी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र मिलने के बाद रविवार को कई लोग उनके घर आकर बधाई दी.
इंटरनेशनल स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी है सृष्टी
वहीं सृष्टी के पिता और माता ने बताया कि वह बचपन से ही नृत्य करने की शौकीन है. वर्ष 2024 से अपने घर में ही मोबाइल पर यूट्यूब के माध्यम से क्लासिकल नृत्य को सिख रही है. नृत्य सिखने के लिए जरूरतमंद समानों को दादा-दादी के अलावा माता पिता लाकर देते रहे. वहीं सृष्टी वर्ष 2025 के जनवरी माह से जून तक राज्य स्तर, नेशनल के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवार्ड जीत चुकी है. इसके अलावा बंगाल में भी नृत्य में सृष्टी ने पहला स्थान प्राप्त किया.
12 जून को काठमांडू में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
सृष्टी के पिता ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 12 जून को कार्यक्रम आयोजित हुआ था. जिसमें देश के अलावा भूटान, नेपाल और भारत के बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, श्रीनगर, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था और सभी को हराकर मुंगेर की सृष्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत लिया. जिसके बाद नेपाल सरकार ने प्रमाण पत्र देने के साथ नेपाल की टोपी देकर सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें- साइप्रस में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति निकोस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा
यूट्यूब से घर पर सीखा डांस
सृष्टी के पिता जीतू मोबाइल मैकेनिक हैं. उसी से अपने परिवार को पालन पोषण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पर माता सरस्वती विराजमान हैं. जिस कारण सृष्टी, घर में रहकर खुद मोबाइल देखकर नृत्य की कला सिखी. इसके बाद जहां भी वह प्रतियोगिता में जा रही है वहां से अबतक हारकर नहीं आई है.
कोरियोग्राफर बनना है सपना
उन्होंने बताया बिहार, झारखंड और यूपी में अबतक कई जगहों पर सृष्टी ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कला को बिखेर पुरस्कार पर कब्जा जमा चुकी है. जिस कारण उनके घर में पुरस्कार में मिला कप और प्रमाण पत्र से एक कमरा भर चुका है. सृष्टी ने बताया कि उसका सपना है कि बड़ा होकर वह एक बड़ा सेलिब्रेटी बनने के साथ कोरियोग्राफर बने. इसके लिए वह अभी से पढ़ाई के साथ मेहनत कर रही है. सृष्टी अभी एक निजी स्कूल में स्टेंडर 2 में पढ़ाई कर रही है. सृष्टी की इस खुशी से उनके घर के सभी लोग काफी उत्साहित हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


