दुनिया

Israel Iran Conflict: ईरान का बड़ा दावा, “पाकिस्तान कर देगा इजरायल पर परमाणु हमला, अगर…”

Israel-Iran Conflict: मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच कई दिनों से तनाव जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं और ये तनाव जल्द खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है. इसी बीच एक शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारी मोहसिन रेजाई ने दावा किया है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु बम गिराता है तो जवाब में पाकिस्तान उस पर परमाणु हमला करेगा.

जनरल रेजाई की यह टिप्पणी उस दौरान सामने आई, जब ईरान और इजरायल के बीच लगातार मिसाइलों की बौछार हो रही है..

पूर्व कमांडर और ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई ने कहा कि पाकिस्तान ने हमें कहा है कि अगर इजरायल परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल ईरान की जमीन पर करता है तो हम भी उस पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे. इजरायल को कुछ भी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.’ हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से इस बयान को खारिज कर दिया गया है.

हमने ईरान के साथ खड़े होने की कसम खाई है: रेजाई

मोहसिन रेजाई ने पाकिस्तान की तरफ से ईरान को मिल रहे समर्थन के बारे में बताते हुए आगे कहा कि “पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने की कसम खाई है और मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आह्वान किया है”. रेजाई ने यह भी दावा किया कि ईरान के पास छिपी हुई क्षमताएं हैं जिन्हें दुनिया के सामने आना बाकी है.

हालांकि इजरायल के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर पाकिस्तान की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन देश ने इजरायल के खिलाफ अपनी लड़ाई में ईरान का समर्थन किया है. वहीं इजरायल को भी पश्चिमी दुनिया का समर्थन प्राप्त है.

इजरायल-ईरान के बीच का तनाव दूर कराएंगे ट्रंप

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वह मध्य पूर्व में युद्धरत ईरान और इजरायल के बीच एक समझौते पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं बीते रविवार को ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर वह अमेरिका पर हमला करता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत ईरान पर आप पर टूट पड़ेगी जो पहले कभी नहीं देखा गया.


ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान…’, जंग के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा दावा, खुद को बताया ‘जूनियर पार्टनर’


इजरायल ने की थी जंग की शुरूआत

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहें इस युद्ध संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार (13 जून) को हुई, जब इजरायल ने ईरान में हवाई हमले कर ईरान की सैन्य और परमाणु सुविधाओं के साथ-साथ उसके शीर्ष सैन्य अफसरों को भी निशाना बनाया. जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए और लगातार इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी.

इजरायल के हमले में ईरान में बड़े अधिकारियों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि ईरानी हमले में इजरायल में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक घायल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की प्रोफाइल से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

48 seconds ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

19 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

34 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

46 minutes ago