जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन लोगों की मौत.
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. रथ यात्रा जब श्री गुंडिचा मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को पुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी. इसी दौरान भगदड़ मची और गिरने से लोग कुचल गए.
यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा के बीच कैसे अस्पताल पहुंचे 600 से ज्यादा श्रद्धालु? जानें क्या है वजह
हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास थे. पुरी में शुक्रवार (27 जून) को शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हुई थी. सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…