Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Puri Stampede: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, कई घायल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा  हो गया है.  रथ यात्रा जब श्री गुंडिचा मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक से भगदड़ मच गई.

Jagannath Rath Yatra

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन लोगों की मौत.

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान बड़ा हादसा  हो गया है.  रथ यात्रा जब श्री गुंडिचा मंदिर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को पुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी. इसी दौरान भगदड़ मची और गिरने से लोग कुचल गए.

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा के बीच कैसे अस्पताल पहुंचे 600 से ज्यादा श्रद्धालु? जानें क्या है वजह

27 जून को शुरू हुई थी यात्रा

हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास थे. पुरी में शुक्रवार (27 जून) को शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हुई थी. सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया। इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital