Bharat Express DD Free Dish

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा के बीच कैसे अस्पताल पहुंचे 600 से ज्यादा श्रद्धालु? जानें क्या है वजह

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और तेज उमस के कारण कई लोग बेहोश हो गए. 600 से ज्यादा भक्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए.

jagannath rath yatra 2025

Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा के पूरी में हर साल निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कई लोग बेहोश हो गए. बताया जा रहा है भारी भीड़ के चलते उमस और गर्मी के कारण ऐसा हुआ. जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया.

ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी जिस वजह से उमस और गर्मी बढ़ने के कारण ऐसा हुआ.

मंत्री ने बताया कि बेहोश हुए भक्तों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए ग्लूकोज और पानी का सही इंतेजाम भी कराया गया.

कैसे हुई लोगों को परेशानी?

दरअसल, रथ यात्रा में काफी ज्यादा भीड़ बढ़ गई थी, जिस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सूत्रों की माने तो रथ खींचने में देरी हो गई थी जिस वजह से वहां उमस और गर्मी बढ़ गई और लोगों को परेशानी होना शुरू हुई.

साथ ही बताया जा रहा है कि भगवान बलभद्र के रथ को एक तीव्र मोड़ पर ले जाने में ज्यादा समय लग रहा था. जिसकी वजह से यात्रा की गति धीमी पड़ गई.

वहीं इस साल यात्रा में उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु आए थे ऐसे में प्रशासन को भी भीड़ पर काबू पाने में थोड़ी परेशानी हुई और लोग तय सीमा से ज्यादा अंदर आ गए थे.

ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग ने दी घटना की जानकारी

मंत्री मुकेश महालिंग ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादा गर्मी होने की वजह से एक या दो श्रद्धालु गिर गए थे, जिन्हें साथ के साथ अस्पताल पहुंचाया गया.

साथ ही मंदिर क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थय केंद्र है. मंत्री ने बताया कि घायलों को ग्लूकोज और पानी भी सुनिश्चित मात्रा में दिया गया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आज फिर गर्मी का सितम, शाम को बारिश की हल्की उम्मीद, जानें कब होगी राजधानी में मानसून की एंट्री

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read