देश

Startup Express:​​ कहानी विंध्या मेहरोत्रा के स्टार्टअप की, जिन्होंने महिलाओं को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए ‘फेरी-राइड’ शुरू की

Bharat Express’s Startup Express show: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नए शो ‘स्टार्टअप एक्सप्रेस’ में आपके लिए पेश की जाएंगी, ऐसे लोगों की सच्ची कहानियां, जिन्होंने अपनी सोच और मेहनत से कुछ ऐसा कर दिखाया..जो उनकी पहचान बन गया. उनका ऐसा कारनामा, जो समाज में बदलाव लेकर आया. और कोई ऐसी पहल, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई.

‘स्टार्टअप एक्सप्रेस’ में आज आप पढ़ेंगे प्रयागराज की विंध्या मेहरोत्रा की कहानी, जिन्होंने कम उम्र में ही फेरी राइड्स की शुरुआत की. उनके द्वारा ये फेरी राइड्स दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के लिए की शुरू की गई है. उनकी ये सुविधा दिल्ली, एनसीआर और गुड़गांव की महिलाओं के लिए ट्रैवलिंग को ‘सेफ एंड इजी’ बनाती है.

‘सेफ्टी और फेरे के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा’

विंध्या मेहरोत्रा कहती हैं, “मेरा फेरी-राइड्स स्टार्टअप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके महिलाओं को सुगम यात्रा और परिवहन सेवाएं मुहैया कराता है. महिलाओं को कभी भी कम दूरी में ट्रैवल करना हो तो उनको सेफ्टी और कीमत के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा. फेरी राइड्स में महिला ड्राइवर ही स्कूटी लेकर आती हैं और उन्हें उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचा देती हैं.”

बकौल विंध्या मेहरोत्रा, “फेरी राइड्स स्टार्टअप की खास बात ये भी है कि इसकी सेवा लेने पर महिलाओं की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. चाहे किराए की बात करें, या फिर सेफ्टी की बात करें..दोनों ही मामलों में हमारी सेवा आपको पसंद आएगी.”

सुरक्षा के साथ महिलाओं को रोजगार भी मिला

वो कहती हैं कि हर 10 में से 8 महिलाओं ने ट्रैवलिंग करते समय कभी न कभी मॉलस्टेशन का सामना किया होगा. ऐसी हरकतें करने वाले ज्यादातर वही लोग होते हैं जो हमारे साथ ट्रैवल कर रहे होते हैं. फेरी राइड्स से ट्रैवल करने में महिलाओं के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी की गुंजाइश नहीं बचती. फेरी राइड्स पहल की एक खास बात ये भी है कि. जहां ये महिलाओं को सुरक्षित राइड प्रोवाइड कराती है, तो वहीं कई महिलाओं को रोजगार भी दे रही है.

महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा

विंध्या ने ट्रैवल इंडस्ट्री में अपने अनुभव और विजन का इस्तेमाल करते हुए अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाया. उनके नेतृत्व में, फेरी राइड ने भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री को एक नई दिशा भी दी है और महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

17 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

46 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

46 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

53 minutes ago