देश

“उसे गोली मार देनी चाहिए थी, पुलिस ने गिरफ्तार क्यों किया?”, उज्जैन रेपकांड के आरोपी भरत सोनी के पिता का बयान

Ujjain Rape Case: उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी भरत सोनी गिरफ्तार हो चुका है. अब इस मामले में उसके पिता का बयान आया है. आरोपी के पिता ने कहा कि उसे तो गोली मार देनी चाहिए थी. पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने क्यों ले गई. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की जगह मुझसे ऐसा गुनाह हो जाता तो मैं सुसाइड कर लेता. पुलिस के हाथ भी नहीं आता.

ऐसा गुनाह करने वाला जीने का अधिकारी नहीं होता: आरोपी के पिता

आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का कहना है कि पुलिस मेरे बेटे को गिरफ्तार करके थाने क्यों ले गई. अगर उस पीड़िता बच्ची की जगह मेरी बेटी होती तो मैं आरोपी को गोली मार देता. ऐसा गुनाह करने वाला जीने का अधिकारी नहीं होता. आरोपी के पिता ने कहा कि बच्ची के साथ हुए जुल्म के बारे में मुझे खबर थी. मैंने अपने बेटे के साथ इस विषय पर बातचीत भी की. पर वह कुछ नहीं बोला. वो रोज की तरह खाना, पीना नहाना करता रहा. उसने परिवार में किसी को शक भी नहीं होने दिया. बुजुर्ग राजू सोनी ने कहा कि मेरा बेटा हो या किसी और का. ऐसा गुनाह करने वालों को तो फांसी देनी चाहिए और गोली मार देनी चाहिए. शर्म के मारे हम घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में भर-भरकर दिल्ली आ रहे हैं TMC कार्यकर्ता, सीएम ममता बनर्जी का क्या है प्लान?

पीड़िता की हालत स्थिर

पुलिस ने बताया कि सर्जरी के बाद पीड़िता की हालत स्थिर है, लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, वह यह बताने में असमर्थ है कि वह कहां से है, उसके माता-पिता या कोई अन्य रिश्तेदार कौन हैं. हालांकि, मध्य प्रदेश के एक अन्य जिले में एक लड़की के लापता होने की शिकायत पहले ही दर्ज की गई थी. यह वही लड़की है या नहीं, इसकी जांच चल रही है. उसकी एक दादी और एक भाई है.

पुलिस ने बताया कि जब लड़की खून से लथपथ सड़क पर इधर-उधर भटक रही थी तो उसे एक आश्रम में मदद मिली. पुजारी ने उसे अपने कपड़े दिए. करीब 20 मिनट बाद जब पुलिस आई तो लड़की को अस्पताल ले जाया गया. 2019 और 2021 के बीच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago