Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ujjain Rape case

पुलिस ने बताया कि जब लड़की खून से लथपथ सड़क पर इधर-उधर भटक रही थी तो उसे एक आश्रम में मदद मिली. पुजारी ने उसे अपने कपड़े दिए.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग से रेप मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मामले पर उनकी पैनी नजर है. हर घंटे अपडेट ले रहे हैं. उन्होंने भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि मासूम बिटिया के साथ जघन अपराध किया है, उस आरोपी को पकड़ लिया है.

उज्जैन में आठ किमी तक खून से लथपथ और कई लोगों से मदद की गुहार लगाने वाली मासूम के साथ ऑटो ड्राइवर ने दरिंदगी की थी। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने 72 घंटे में 1000 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और कई लोगों से पूछताछ की तब जाकर आरोपी शिकंजे में आया।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार हुआ था. वह उज्जैन शहर की एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी.