देश

बजट पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट 2025 को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का ऐतिहासिक बजट करार दिया है. उन्होंने कहा कि “इस बजट में विकास की ललक, विश्वास की महक और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है. “यह बजट देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए अभूतपूर्व है, जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण का ध्यान रखा गया है.

कृषि विकास को मिली सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. दलहन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष मिशन चलाया जाएगा , जिसमें तुअर, उड़द और मसूर पूरी तरह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएगी. किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.

ग्रामीण विकास के लिए बड़े प्रावधान

बजट में ग्रामीण विकास के लिए 1.88 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो गांवों के विकास को नई दिशा देगा. कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना शुरू करेगी, जिसके तहत उन जिलों की पहचान की जाएगी जहां कृषि उत्पादन कम है, और वहां उत्पादन बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे. इसके अलावा, बिहार में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा.

गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर गरीब को पक्का मकान देना प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है. इस दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए बजट में 54,832 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं, महिला सशक्तिकरण के लिए 19,005 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. आजीविका मिशन के तहत गांव-गांव में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा , जिससे गरीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

बजट बदलेगा गांवों की तस्वीर और किसानों की तकदीर

केंद्रीय मंत्री ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की तस्वीर और किसानों की तकदीर बदलने वाला बजट है. उन्होंने इसे किसानों, गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट बताया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


ये भी पढ़ें- Budget 2025: क्या है ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’, जिसका वित्त मंत्री ने बजट में किया ऐलान?


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

31 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago