Delhi Turkman Gate Violence: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए हंगामे और पत्थरबाजी के बाद पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गई है. बीती रात MCD द्वारा फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास चलाए गए अभियान के विरोध में भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव किया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद इलाके में कल रात MCD की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई. भीड़ ने पुलिस और निगम की टीम पर पथराव (Stone Pelting at Turkman Gate Delhi) शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, जिसमें 4 से 5 संदिग्धों के चेहरे साफ हो चुके हैं. पुलिस ने नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद सख्त धाराओं और PDPP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, ताकि सरकारी काम में बाधा डालने वालों को कड़ा सबक सिखाया जा सके.
पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई हैं. इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पर पुलिस ने ‘सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984’ (PDPP Act) की धारा 3 भी लगाई है.
ये भी पढ़ें: मस्जिद में कांग्रेस उपाध्यक्ष का कत्ल: नमाज के बाद चाकू से हमला, हिदायतुल्लाह पटेल को किसने मारा?
यदि कोई व्यक्ति सरकारी संपत्ति (जैसे पुलिस वाहन, MCD की मशीनरी) को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे 6 महीने से लेकर 10 साल तक की जेल हो सकती है. यह धारा उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए बेहद अहम है. दिल्ली पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. नई BNS धाराओं का प्रयोग यह सुनिश्चित करेगा कि सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा मिले.
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…