देश

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, NCW ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लिया है. पीड़ित छात्रा ने तीन युवकों पर लॉ कॉलेज परिसर में गैंगरेप के आरोप लगाए थे, जिनमें से दो वर्तमान छात्र हैं. घटना के बाद आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

एनसीडब्ल्यू ने एक नोटिस जारी करते हुए लिखा, “आयोग ने कोलकाता में हुई चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पीड़िता को बीएनएस की धारा 396 के तहत मुआवजे के साथ-साथ पूरा इलाज और कानूनी मदद देने पर जोर दिया है. आयोग ने तीन दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.”

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “एक छात्रा के साथ कोलकाता के कॉलेज परिसर के अंदर गैंगरेप किया गया. इसके अलावा हमने कल्याणी में गैंगरेप, एसिड अटैक और घरेलू हिंसा जैसे सात अन्य मामलों पर भी काम किया. जिस तरह से राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिस तरह से राज्य प्रशासन इन मामलों को हैंडल कर रहा है, क्या इन घटनाओं के दोषियों को कोई सजा दी गई है?”

तृणमूल कांग्रेस ने गैंगरेप की घटना की निंदा की

लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निंदा की है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हम दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई इस दुखद बलात्कार की घटना की निंदा करते हैं. कोलकाता पुलिस ने तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.”

तृणमूल कांग्रेस ने आगे कहा, “यह त्रासदी एक बार फिर दर्शाती है कि देश में यौन अपराधों के खिलाफ एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है. ‘अपराजिता एंटी रेप बिल’ लागू करने की तत्काल आवश्यकता है, जिसमें तेज जांच, त्वरित मुकदमे और सख्त सजाएं सुनिश्चित हों. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने अब तक इसे लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है.”

तृणमूल कांग्रेस ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा, “पीड़िता की ओर से सहे गए गहरे आघात के लिए हमारा दिल दुख से भारी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य प्रशासन इस समय में पीड़िता को हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है. न्याय मिलेगा.”


ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत नाजुक, राष्ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर ली जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

1 minute ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

16 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

39 minutes ago