Bharat Express DD Free Dish

kolkata news

दक्षिण 24 परगना के बजबज में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kolkata NRS Hospital: आरजी कर अस्पताल के खौफनाक मंजर को लोग भूले भी नहीं थे कि कोलकाता के एक और प्रमुख अस्पताल NRS के टॉयलेट में एक नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. क्या यह महज़ एक हादसा है या कोई गहरी साजिश?

कोलकाता के बेहाला में गर्भवती महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जबकि मेडिकल जांच के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के दौरे पर आ रहे हैं. वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे. देखिए अमित शाह का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

कोलकाता के तारातला में एक ट्रांसपोर्ट डिपो के भीतर निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. घटना के वक्त अंदर 40 से 45 मजदूर काम कर रहे थे. मलबे में दबकर 2-3 लोगों की मौत की आशंका है. कोलकाता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के कोलकाता बोबाजार बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद राशिद खान की समय पूर्व रिहाई के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है और पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर जवाब मांगा है.

कोलकाता के ऐतिहासिक सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर 'गोपाल मुखर्जी' (गोपाल पाठा) कर दिया गया है. हालांकि, लोगों में नाम को लेकर भारी कंफ्यूजन है. जानिए 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे दंगों और 'बंगाल के कसाई' हुसैन शहीद सुहरावर्दी बनाम सर हसन सुहरावर्दी का असली इतिहास

Indian Navy New Warships Power: भारतीय नौसेना की ताकत में ऐतिहासिक इजाफा हुआ है. पीएम मोदी ने कोलकाता में तीन स्वदेशी युद्धपोतों गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS दूनागिरी, सर्वे पोत INS संशोधक और एंटी-सबमरीन INS अग्रय को नेवी में शामिल किया है. जानिए इससे नौसेना की ताकत कितनी बढ़ने वाली है?

'पश्चिम बंग दिवस' के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह दिन पश्चिम बंगाल के लोगों, खासकर बंगाली हिंदुओं के लिए बेहद ऐतिहासिक और भावनात्मक है.

Kolkata Surendranath College Raid: सियालदह के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में मानसून से पहले सफाई के दौरान यूनियन रूम से दीमक लगे नोटों के दो सूटकेस मिले हैं. वहीं कॉलेज की छत पर शराब, गर्भनिरोधक और AC बेडरूम मिलने से टीएमसी और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.