देश

SL 4 पैरा बैडमिंटन कैटेगरी में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने सुकांत कदम

भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम एसएल4 श्रेणी में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं. कदम की यह शानदार उपलब्धि है. उन्होंने पहली बार शीर्ष रैंक हासिल की है. यह उपलब्धि हालिया वर्षों में उनके अथक समर्पण का परिणाम है. विश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप, एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन और स्पेनिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में स्वर्ण जीतने की वजह से सुकांत को पहला स्थान हासिल करने में सफलता मिली है.

सुकांत चाइना पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 की तैयारी कर रहे हैं. अपनी विश्व नंबर 1 स्थिति को बनाए रखने के लिए कदम को आगामी प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सुकांत 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं. उनका सपना पैरा बैडमिंटन में भारत की स्थिति को मजबूत करना और ऊंचा उठाना है. शीर्ष रैंक हासिल करने के बाद सुकांत ने अपने भविष्य और आने वाली प्रतियोगिता में अपने लक्ष्यों पर बात की.

युवा पैरा एथलीटों के लिए रोल मॉडल बने सुकांत कदम

उन्होंने कहा, ‘दुनिया में नंबर 1 बनना एक सपने के सच होने जैसा है. यह मुझे हर दिन अपनी ट्रेनिंग में और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा. चाइना पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ परखने का एक शानदार मौका है और मैं अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए इस फॉर्म को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.’

कदम ने कहा, ‘मैं भारत को गौरवान्वित करना चाहता हूं और अगली पीढ़ी के पैरा एथलीटों को प्रेरित करना चाहता हूं. मैं अपने कोच निखिल कनेतकर और मयंक गोले को उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए और इस सफर में मेरे साथ खड़े रहने के लिए पूरी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’

सुकांत कदम पुणे, महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं. वह 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. सुकांत विश्व चैंपियनशिप में तीन बार एकल में ब्रांज जीत चुके हैं. वहीं एशियन गेम में एक बार सिंगल में ब्रांज जीत चुके हैं. इसके अलावा डबल में भी वह ब्रांज जीत चुके हैं.

ये भी पढ़े: Semicon india 2025: भारत पर बड़ा दांव लगा रहे सेमीकंडक्टर जगत के प्रमुख सीईओ- पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago