देश

Sultanpur Train Accident: यूपी के सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों में आमने-सामने टक्कर, लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित

Sultanpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में  रेलवे स्टेशन के आउटर पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. दो माल गाड़ियों के एक ही ट्रैक पर आने से आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गयी. गनीमत रही कि यह ट्रेन सवारी गाड़ी न हो कर मालगाड़ी थी. दोनों मालगाड़ियों के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रेन के आधे दर्जन से अधिक डिब्बे पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गये. सुबह-सवेरे हुये इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे की घोर लापरवाही सामने आई है, हालांकि रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहा है.

सुल्तानपुर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि डाउन एक गाड़ी जा रही था और अप की एक गाड़ी आ रही थी. दोनों की आपस में टक्कर हो गई. जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर ये हादसा किसकी लापरवाही से हुआ.

सुल्तानपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एस.सी. कौशल ने बताया कि दो मालगाड़ियों की टक्कर में 4 लोग घायल हुए हैं, चारों ही ड्राइवर हैं. इनकी हालत अब स्थिर है. 2 लोगों की चोटें थोड़ी गंभीर लग रही थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है.

बताया जा रहा है कि लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है. वहीं हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो ही गये हैं. एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है.

ये भी पढ़ें: Nangloi Road Rage Case: रोड रेज में युवक की चाकू मारकर हत्या, बस ड्राइवर और बाइक सवार के बीच हुई थी बहस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा, लखनऊ डिवीजन के सुल्तानपुर स्टेशन के पास आज सुबह करीब साढ़े पांच दो मालगाड़ियां टकरा गयी. इस वजह से 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतापगढ़ और रायबरेली की ओर जाने जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट या निरस्त किया गया है.

हादसे की वजह से 22418 वाराणसी महामना एक्सप्रेस, 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस, 13414 फरक्का एक्सप्रेस, 22183 साकेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस डायवर्ट, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस डायवर्ट, 19669 पाटिलपुत्र हमसफर एक्सप्रेस डायवर्ट और 12328 उपासना एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. वहीं 20401 लखनऊ सुपरफास्ट शटल, 04381 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस स्पेशल, 14234 सूरयू एक्सप्रेस और 20402 वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago