मनोरंजन

शादी के बाद फिल्म के सेट पर लौटे Sidharth Malhotra, फिल्म ‘योद्धा’ की टीम के साथ आए नजर

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस कपल ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. इसके बाद दिल्ली और फिर मुंबई में रिसेप्शन की वजह से जोड़ी लाइमलाइट में बनी हुई थी. वहीं अब सिड-कियारा की शादी का सेलिब्रेशन खत्म होते ही कपल काम पर लौट आया है. दरअसल एक्टर को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया. पैपराजी ने सिड की फोटो भी क्लिक की.

‘योद्धा’ की टीम के साथ स्पॉट किए गए एक्टर

इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे. इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर की डेनिम शर्ट पहनी हुई थी जिसे उन्होंने शाइनी ग्रे ट्रैक्स के साथ पेयर किया था. सिद्धार्थ ने व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक सनग्लासेज से अपने लुक को कंपलीट किया था. वहीं पोज देते हुए पैपराजी ने जब उनसे कहा, ‘शादी के बाद आज मिल रहे हो.’ इसके जवाब में एक्टर ने केवल ‘योद्धा’ कहा और मुस्कुरा दिए.

ये भी पढ़ें-फिल्म लव अगेन का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में निक जोनस आएंगे नजर

ये भी पढ़ें-रुक नहीं रहा फिल्म ‘पठान’ की कमाई का तूफान, 500 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

कपल ने करण जौहर की तीन फिल्में नही की हैं साइन

सिड-कियारा ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट है. वहीं मीडिया ने करण जौहर से सवाल किए तो फिल्म मेकर ने साफ कहा, “बिल्कुल नहीं.” यानी सिद्धार्थ और कियारा के करण जौहर की फिल्में साइन करने की खबर अफवाह थीं. वहीं धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी ने भी ऐसी अफवाहों को नजर अंदाज कर दिया और कहा कि सिद्धार्थ और कियारा करण के इतने करीब हैं कि उन्हें किसी कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करने की कोई जरूरत नही है. उन्होंने ये भी कहा, ‘शादी से पहले कपल ने कभी भी करण के साथ पैसे या कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात नहीं की तो अब क्यों वो करण के साथ फिल्मों के लिए डील करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

2 minutes ago

भगवान श्रीकृष्ण पर बयान देकर फंसे बागेश्वर बाबा, विवाद बढ़ा तो बोले- मैं ठाकुर जी का परम भक्त, गलत मतलब न निकालें

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के…

4 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

21 minutes ago