अरविंद केजरीवाल
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट फैसला आज सुनाएगा. केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल भेजा गया था. आज यदि उनको बेल मिली तो 177 दिन बाद वे जेल से बाहर आ सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच सुबह 10:30 बजे फैसला देगी. यह फैसला CBI वाले केस में आना है. CBI ने केजरीवाल को 26 जून को अरेस्ट किया था. इससे पहले ED केस में उनको बेल मिल चुकी है.
CBI द्वारा की गई गिरफ्तारी को केजरीवाल ने अवैध बताते हुए जमानत याचिका लगाई थी. 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया था.
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…