आस्था

शुक्र के गोचर से इन 5 राशि वालों का जीवन होगा खुशहाल, 25 दिन मिलेगा राजयोग जैसा सुख

Shukra Gochar in Tula 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 18 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है. शुक्र ग्रह इस राशि में 13 अक्टूबर तक रहेगा. शुक्र का तुला राशि में एक साल बाद प्रवेश होने जा रहा रहा है. ऐसे में शुक्र गोचर की 25 दिनों की अवधि मेष समेत पांच राशियों के लिए अत्यंत खास मानी जा रही है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सुख, विलासित और प्रेम का कारक माना गया है. शुक्र तुला और वृषभ राशि का स्वामी है. आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर के किन पांच राशियों को विशेष लाभ होने वाला है.

मेष राशि

शुक्र का स्वराशि तुला में प्रवेश करना मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. शुक्र देव के शुभ प्रभाव से करियर में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. शुक्र गोचर की अवधि में व्यापार में बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं जो आगे चलकर जबरदस्त आर्थिक लाभ देंगे. शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा. सुख के साधनों में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के लिए लाभकारी है. इस दौरान धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में वृद्धि होगी. धन से जुड़े ऐसे काम जो लंबे से सफल नहीं हो पा रहे थे, वे इस दौरान सफल होंगे. नव विवाहित जोड़ों को खुशखबरी मिलेगी. कारोबार में जबरदस्त धन लाभ नजर आएगा. ऐश्वर्य और सुख के साधन बढ़ेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को शुक्र-गोचर की अवधि में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे पैकेज वाले कुछ अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ की कामना पूरी होगी. गोचर की पूरी अवधि में शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा उपहार मिल सकता है. शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर निकल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही बदल जाएगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

तुला राशि

शुक्र देव एक साल बाद आपकी राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में शुक्र का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यूं कहें कि शुक्र गोचर की अवधि में छप्परफाड़ धन लाभ होगा तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं क्योंकि शुक्र देव आपके ऊपर मेहरबान रहेंगे. शुक्र देव की विशेष कृपा से आर्थिक स्थिति में चमत्कारिक सुधार नजर आएगा. इस दौरान कारोबार में निवेश करने से लाभ होगा. आर्थिक जीवन में सकरात्मक बदलाव नजर आएगा. पहले किए हुए निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

मकर राशि

शुक्र का गोचर मकर राशि से जुड़े जातकों के लिए कई दृष्टिकोण से लाभकारी है. शुक्र-गोचर की पूरी अवधि में लाभ ही लाभ नजर आएगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. बिजनेस में विस्तार होगा. कारोबार को दूर-दूर तक फैला सकते हैं. विदेश से धन लाभ का योग बनेगा. सुख और ऐश्वर्य के भरपूर साधन प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद शुरू होंगे इन 5 राशि वालों के अच्छे दिन, चंद्र ग्रहण से बदल जाएगी जिंदगी; होगा ये बड़ा बदलाव

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ एशियन गेम्स में हॉकी टीम का तूफानी आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने पहले मुकाबले…

5 minutes ago

‘देश ने खोया एक समर्पित…’, वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में अचानक निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री…

12 minutes ago

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आधी रात आग और धुएं का गुबार, टली बड़ी तबाही; बाल-बाल बचे यात्री

कटड़ा स्थित वैष्णो देवी हैलीपैड टर्मिनल में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच…

31 minutes ago

दिल्ली के कालकाजी में खूनी झगड़ा, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की…

36 minutes ago

मुंबई कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; 3 लोगों की मौत, देखें VIDEO

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर रविवार सुबह BMW कार ब्रिज से नीचे गिर…

49 minutes ago

शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार: नवादा में 8वीं की छात्राओं ने मनचले हेडमास्टर को कमरे में किया बंद; करता था गलत काम

नवादा जिले के आनंदपुरा इलाके के एक स्कूल में हेडमास्टर पर छात्राओं ने गंभीर और…

1 hour ago