Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: CM केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज, 177 दिन बाद आ सकते हैं जेल से बाहर

Delhi: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED मामले में सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिल चुकी है. अगर आज CBI केस में केजरीवाल को जमानत मिल जाती है तो वह 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे.

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट फैसला आज सुनाएगा. केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल भेजा गया था. आज यदि उनको बेल मिली तो 177 दिन बाद वे जेल से बाहर आ सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच सुबह 10:30 बजे फैसला देगी. यह फैसला CBI वाले केस में आना है. CBI ने केजरीवाल को 26 जून को अरेस्ट किया था. इससे पहले ED केस में उनको बेल मिल चुकी है.

CBI द्वारा की गई गिरफ्तारी को केजरीवाल ने अवैध बताते हुए जमानत याचिका लगाई थी. 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital