देश

‘Udaipur Files’ पर रोक लगाने से इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष हाई कोर्ट में पेश करें अपनी दलील

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट (High Court) को सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी पक्ष वहां अपनी दलील पेश करें.

किसने की थी मांग ?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने फिल्म पर रोक की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.

क्या है मामला ?

इसका मतलब है कि फिल्म के निर्माता केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की समिति द्वारा सुझाए गए छह बदलावों के साथ फिल्म को रिलीज कर सकते हैं. ‘उदयपुर फाइल्स’ कन्हैया लाल हत्याकांड (Kanhaiya Lal murder case) पर आधारित है, जो साल 2022 में उदयपुर में ‘सर तन से जुदा’ नारे के साथ हुआ था. इस घटना ने देशभर में सनसनी फैला दी थी. फिल्म के ट्रेलर और डायलॉग को लेकर विवाद उठा था, जिसके बाद जमीयत ने इसे सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाते हुए रिलीज पर रोक की मांग की थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सुझाए गए संशोधनों का पालन करने की बात निर्माताओं से कही.

एडवोकेट ने क्या बताया ?

एडवोकेट बरुण सिन्हा ने बताया कि,

“दिल्ली हाईकोर्ट यह तय करेगी कि केंद्र सरकार के 21 जुलाई 2025 के आदेश से कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं. हाईकोर्ट को यह अधिकार है कि वह फिल्म पर कोई आदेश दे या न दे. चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर रोक नहीं लगाई, इसलिए निर्माता कभी भी फिल्म रिलीज कर सकते हैं. शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले रिलीज होने की संभावना ज्यादा है. यह फिल्म निर्माताओं और उन दर्शकों के लिए बड़ी राहत है, जो इस फिल्म को देखना चाहते हैं.

आरपी के जमानत रद्द पर सुनवाई टली

वहीं, कन्हैया लाल हत्याकांड में आरोपी मोहम्मद जावेद (Mohammad Javed) की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. कोर्ट ने जावेद को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है. कन्हैया लाल के बेटे और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ANI) ने राजस्थान हाईकोर्ट के जावेद को जमानत देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी है.

इसे भी  पढ़े- उल्लू एप, देसीफ्लिक्स, ALTT बालाजी और बिग शॉट्स पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, सॉफ्ट पोर्न कंटेंट वाले इन Apps को किया बैन

याचिका में क्या ?

याचिका में कहा गया है कि जावेद का अपराध गंभीर है, क्योंकि उसने हत्यारों को कन्हैया लाल के ठिकाने और दुकान में उनकी मौजूदगी की जानकारी दी थी, जिससे हत्या को अंजाम देना आसान हुआ. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर जावेद को नोटिस जारी किया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

6 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

6 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

6 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

6 hours ago