लीगल

’16 साल में ही लड़के-लड़कियां बना सकेंगे यौन संबंध…’, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में क्यों रखी गई ये मांग?

Sexual Relationship Age Limit: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र (Consent Age) 18 साल से कम नहीं हो सकती. सरकार का तर्क है कि यह उम्र सीमा नाबालिगों को यौन शोषण से बचाने के लिए आवश्यक है. हलफनामे में यह भी कहा गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 और भारतीय न्याय संहिता (Indian Penal Code) जैसे कानून नाबालिगों के हितों की रक्षा (Minor Protection) के लिए बनाए गए हैं. सरकार ने माना कि किशोरों के बीच प्रेम और सहमति से बने शारीरिक संबंधों के मामलों में न्यायिक विवेक का उपयोग केस-दर-केस आधार पर किया जा सकता है. हालांकि, सहमति की उम्र कम करने से इन कानूनों का निवारक स्वरूप कमजोर हो सकता है.

एमिकस क्यूरी की दलील

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी इंदिरा जयसिंह ने सहमति की उम्र को 18 से घटाकर 16 साल करने की वकालत की है. उन्होंने तर्क दिया कि वर्तमान कानून किशोरों के बीच सहमति से बने रोमांटिक और शारीरिक संबंधों को अपराध मानता है, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है. जयसिंह ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि यौन स्वायत्तता मानव गरिमा का हिस्सा है. उन्होंने पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के तहत 16-18 वर्ष की आयु के किशोरों से जुड़ी यौन गतिविधियों को अपराध मानने को चुनौती दी है.

सहमति की उम्र का तकाजा

केंद्र सरकार ने बताया कि 1860 में सहमति की उम्र 10 साल थी, जो समय के साथ बढ़कर 1891 में 12, 1925 में 14, 1940 में 16 और 1978 में 18 साल हो गई. तब से यह उम्र अपरिवर्तित है. वैसे विभिन्न देशों में सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र अलग-अलग है. नाइजीरिया में 11 साल की उम्र में सहमति से संबंध बनाया जा सकता है, जबकि फिलीपींस में फिलहाल यह उम्र 12 साल है.

Follow Bharat Express on X

यह भी पढ़िए: क्यों बढ़ा रहा Friendship Marriage का ट्रेंड, जानें क्या है इसका मतलब और फायदे-नुकसान?

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

27 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

40 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

53 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

59 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago