देश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को करेगा सुनवाई, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए मेयर का चुनाव पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक नियुक्त करने की इच्छा जताई थी. इसको लेकर चंडीगढ़ यूटी के मुख्य सचिव और नगर आयुक्त को नोटिस जारी किया गया था. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच मामले में सुनवाई कर रही हैं.

यह याचिका आम आदमी पार्टी के नेता और मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार की ओर से दायर की गई है. याचिका में मेयर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की है. अदालत ने याचिकाकर्ता के उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें मेयर चुनाव की तारीख में बदलाव करने की मांग की थी. मेयर का चुनाव 30 जनवरी को होना है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि हम मूल चुनाव की तारीख के अनुसार ही चलेंगे. हालांकि याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार ने मेयर चुनाव के लिए जारी अधिसूचना को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था.

याचिक में कहा गया कि 2024 में मेयर चुनाव के दौरान हुई धांधली को देखते हुए वे कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित है. कुलदीप कुमार ने हाई कोर्ट में मेयर चुनाव के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तहत रेकॉर्डिंग करने का मुद्दा उठाया, दूसरा मुद्दा बैलेट पेपर से होने वाली वोटिंग की जगह हाथ खड़े करके वोट करने के अधिकार देना और तीसरा मेयर के कार्यकाल को पूरा होने देने के बाद चुनाव कराने की मांग की थी. उन्होंने यह भी कहा है कि चुनाव की तारीख 20 फरवरी को होनी चाहिए. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी को ही विजेता घोषित किया था. इसलिए वे एक साल के कार्यकाल के हकदार है.

बता दें कि इससे पहले मेयर चुनाव में हुई धांधली का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा था. कोर्ट ने बैलेट पेपर और वीडियो देखने के बाद फिर से मतों की गणना करने का आदेश दिया था. उसके बाद कोर्ट ने 8 अमान्य करार बैलेट पेपर को मान्य करार दिया था और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया था. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें: Veer Gatha 4.0: रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने सुपर-100 विजेताओं को किया सम्मानित

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

23 सितंबर की रात नहीं होगी आम! आसमान में होगा कुछ ऐसा, देख रह जाएंगे हैरान

Autumn Equinox: 23 सितंबर को पृथ्वी पर शरद विषुव की खगोलीय घटना होगी. इस दिन,…

11 minutes ago

रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुईं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, मीडिया पार्टनर ‘भारत एक्सप्रेस’ का जताया आभार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला…

19 minutes ago

72 साल में पहली बार दिल्ली से बाहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, जानें किसको मिलेगा बेस्ट एक्टर आवार्ड

72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर…

25 minutes ago

‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला

Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…

38 minutes ago

रूस के संसदीय चुनाव में पुतिन का जलवा, यूनाइटेड रशिया ने 450 में से 355 सीटों पर जमाया कब्जा

Russia Parliamentary Election Results: रूस में संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

40 minutes ago

दिल्ली में फिर दहला देने वाली वारदात; 7 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, थाने के बाहर भारी हंगामा

दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला…

45 minutes ago