देश

UNEP का बड़ा सम्मान: तमिलनाडु की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू को मिला ‘चैंपियन्स ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड

तमिलनाडु सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू (Supriya Sahu) को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, 2025 चैंपियंस ऑफ द अर्थ के रूप में समानित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने नौरोबी में आयोजित सातवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-7) के दौरान पांच वैश्विक पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की.

सुप्रिया साहू को प्रेरणा और कार्रवाई श्रेणी (Inspiration and Action category) में यह पुरस्कार मिला, यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनके काम से लोगों को और पर्यावरण को सीधे और साफ तौर पर फायदा पहुंचता है.

सुप्रिया साहू की हरित क्रांति

तमिलनाडु सरकार की अधिकारी सुप्रिया साहू ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई बड़े काम किए हैं. यूएनईपी (UNEP) के अनुसार, उनके प्रयासों से 25 लाख लोगों को हरित (पर्यावरण से जुड़े) रोजगार मिले हैं. राज्य में जंगलों का क्षेत्र बढ़ा है और सरकारी इमारतों व योजनाओं में गर्मी से बचाने वाले उपाय शामिल किए गए हैं. इन कदमों की वजह से तमिलनाडु के लगभग 1.2 करोड़ लोगों को जलवायु में सुधार का फायदा मिला है. उनके काम की वजह से तमिलनाडु उन राज्यों में शामिल हो गया है जो बदलते मौसम के असर से निपटने के लिए सबसे बेहतर तैयारी कर रहे हैं, खासकर तब जब आने वाले सालों में तापमान 1.5°C से ज्यादा बढ़ने की आशंका है.

यूएनईपी की कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन ने साहू के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दृष्टिकोण को भीषण लू से जूझ रहे शहरों और राज्यों के लिए एक आदर्श बताया.

CM स्टालिन ने दी बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार (11 दिसंबर) को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चैंपियन्स ऑफ द अर्थ’ (Champions of the Earth 2025) जीतने पर बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे उम्मीद है कि इस पुरस्कार से उनके कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा. इससे आर्द्रभूमियों का संरक्षण, मैंग्रोव वनक्षेत्र का विस्तार, संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण और प्लास्टिक उपयोग में कमी से संबंधित हमारी सरकार की सराहनीय पहलों को मजबूती मिलेगी.”


ये भी पढ़ें: किसान भाई ध्यान दें..! पीएम मोदी की सरकार ने खोजा यूरिया संकट का हल, 4 महीने में लागू होंगे नियम; जानें किसे होगा नुकसान


विश्व में इन हस्तियों को मिला पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 2025 के लिए अपने सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें सुप्रिया साहू के अलावा पूरे विश्व में कई हस्तियों और संगठनों को सम्मानित किया गया है. नीति नेतृत्व (Policy Leadership) श्रेणी में पैसिफिक आइलैंड्स स्टूडेंट्स फाइटिंग क्लाइमेट चेंज को सम्मानित किया गया, जबकि उद्यमशीलता की दृष्टि (Entrepreneurial Vision) में नाइजर की मरीयम इस्सूफु को चुना गया. विज्ञान और नवाचार (Science and Innovation) श्रेणी में ब्राजील के संगठन इमाजोन (Imazon) को और जीवनभर की उपलब्धि (Lifetime Achievement) पुरस्कार मैनफ्रेडी काल्टाजिरोने (Manfredi Caltagirone) को दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

20 seconds ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago