देश

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने RCB कप्तान रजत पाटीदार से की मुलाकात, 5 लाख रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

Rajat Patidar: भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. उन्होंने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की.

मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर के क्रिकेटर पाटीदार का स्वागत किया, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम का नेतृत्व करने वाले मध्य प्रदेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. दोनों के बीच संक्षिप्त चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने क्रिकेट में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और मध्य प्रदेश क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.

5 लाख रुपये की दी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,

“आज, मैंने आरसीबी के कप्तान और हमारे इंदौर के क्रिकेटर रजत पाटीदार से मुलाकात की. उन्हें 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है. आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

रजत पाटीदार (32) ने 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली पहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का कप्तान बनकर इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें- FIDE Women World Cup: 19 साल की दिव्या देशमुख ने विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराकर जीता FIDE महिला विश्व कप

पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने दर्ज की थी जीत

पाटीदार के नेतृत्व में, आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ‘आईपीएल 2025’ के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराया.

पाटीदार मध्य प्रदेश के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने…

पाटीदार मध्य प्रदेश के पहले क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में किसी टीम की कप्तानी की है. उनके नेतृत्व, खासकर आईपीएल के दौरान उनके शांत स्वभाव की, आरसीबी द्वारा खिताब जीतने के बाद वरिष्ठ क्रिकेटरों ने सराहना की.

अपने शानदार घरेलू सीजन और 2022 के आईपीएल सीजन में उनके प्रदर्शन के कारण, पाटीदार को 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) टीम में शामिल किया गया था.

उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

26 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

33 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

41 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

56 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

1 hour ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

1 hour ago