देश

विलय पर विराम! अजित पवार के निधन के बाद खत्म हुई विलय की बात, सुप्रिया सुले ने साफ किया रुख

Supriya Sule: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को पार्टी के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने बताया कि अजित पवार के समय एनसीपी के विलय पर बात हुई थी, लेकिन उनके जाने के बाद पार्टी विलय का मुद्दा खत्म हो चुका है.

एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके और अजित पवार के बीच विलय की बात चल रही थी, लेकिन उनकी मौत के बाद इसपर विराम लग गया है. उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा. सुप्रिया सुले ने कहा,

मैं एक बार और हमेशा के लिए यह साफ कर देना चाहती हूं कि मेरे भाई (अजित पवार) से बातचीत चल रही थी. जब तक अजीत पवार थे, गठबंधन पर चर्चा चल रही थी और तारीख तय थी. जब भाई इस दुनिया से चले गए हैं, उसके बाद से हमारी तरफ से इस विषय पर पूर्णविराम लग गया है.

सुप्रिया सुले ने यह भी स्पष्ट किया कि अजित पवार गुट की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार का मैसेज या मेल पार्टी विलय के संबंध में नहीं आया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे अजित पवार गुट की ओर से कोई कॉल, संदेश या व्हाट्सएप नहीं मिला है. प्रफुल्ल पटेल के साथ हमारे पारिवारिक संबंध हैं और हमारी मुलाकातें होती रहती हैं.

राजनीति में ऐसे कयास रोज लगते हैं

उन्होंने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी भूमिका स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. राजनीति में इस तरह के कयास और चर्चाएं रोज होती रहती हैं. हमारा लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है. लेकिन अब विलय को लेकर दोबारा कोई चर्चा नहीं होगी. अजित दादा (अजित पवार) के साथ विलय को लेकर पहले चर्चा जरूर हुई थी और इसकी तारीख भी तय हो गई थी. लेकिन दादा के जाने के बाद विलय पर पूर्णविराम लग गया है.

ये भी पढ़ें- ‘ला इलाहा इल्लल्लाह…’, बहू को जिताने के लिए बीजेपी के नेता पढ़ने लगे कलमा, होने लगी छीछालेदर

सुप्रिया सुले ने एनडीए में भी शामिल होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि एनडीए में भी जाने की कोई बातचीत नहीं है. हमने कई बार अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की तारीफ की. पहलगाम के समय शरद पवार ने पहले सरकार का समर्थन किया. 2023 में जो हुआ वो हुआ (एनसीपी शरद पवार को छोड़कर अजीत पवार के साथ गए) लेकिन हम सभी के पारिवारिक संबंध तब भी थे और आज भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बेकार कांच की बोतल से बनाएं खूबसूरत गमला, घर में उगाएं हरे-भरे पौधे

Glass Bottle Planter: घर में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय खूबसूरत…

26 minutes ago

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के लिए शुरू की नई योजना, बीमा के साथ हर शहर में बनेंगे रेस्ट जोन

Rahul Gandhi: तेलंगाना में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गिग वर्कर्स के लिए…

27 minutes ago

मध्य प्रदेश के खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई

Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…

34 minutes ago

‘ला इलाहा इल्लल्लाह…’, बहू को जिताने के लिए बीजेपी के नेता पढ़ने लगे कलमा, होने लगी छीछालेदर

Rajendra Rathore Kalma: राजस्थान के चुरू में बहू के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता…

41 minutes ago

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

1 hour ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

2 hours ago