देश

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक उदार कपड़ा व्यापारी ने दीवाली के पावन अवसर पर अपने कर्मचारियों को अनोखा तोहफा देकर दिल जीत लिया है. उन्होंने अपनी दुकान के 20 कर्मचारियों को पूजा की थालियों में नए नोटों के बंडल सजाकर एक-एक लाख रुपये से अधिक का भारी-भरकम नकद बोनस दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूरत के कपड़ा व्यापारी ने कर्मचारियों को दिया एक लाख रुपये का बोनस, नोटों से भरी थाली का वीडियो वायरल. दीवाली के मौके पर अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को छोटे-मोटे उपहार या बोनस देती हैं, लेकिन सूरत के एक व्यापारी ने दरियादिली की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपने कर्मचारियों की दीवाली को हमेशा के लिए यादगार बना दिया है.

नोटों से सजी थालियों में मिला अनोखा बोनस

सूरत के वराछा क्षेत्र स्थित सुदामा चौक के महादेव क्लॉथ सेंटर के मालिक ने अपने 20 कर्मचारियों को चौंकाने वाला गिफ्ट दिया. उन्होंने 10 से 500 रुपये तक के नए और चमकदार नोटों के बंडलों को चमकीली पूजा की थालियों में खूबसूरती से सजाया. इसके बाद व्यापारी और उनकी पत्नी ने अपने हाथों से हर कर्मचारी को एक लाख रुपये से अधिक का यह नकद बोनस सौंपा.

खुशी से छलक आए कर्मचारियों के आंसू

अचानक इतना बड़ा तोहफा पाकर कर्मचारी अवाक रह गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. साल भर की मेहनत का ऐसा अनूठा सम्मान देखकर कई कर्मचारियों ने व्यापारी और उनकी पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस अनोखे तरीके से बोनस बांटने का वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है.

‘ये कर्मचारी नहीं मेरे परिवार के सदस्य हैं’

व्यापारी रामस्वरूप मुंडे का कहना है कि उनकी दुकान पर काम करने वाले लोग सिर्फ कर्मचारी नहीं बल्कि उनके परिवार का हिस्सा हैं. उनका मानना है कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से ही कारोबार आगे बढ़ता है. इस दिवाली बोनस का मुख्य उद्देश्य यही था कि कोई भी कर्मचारी आर्थिक तंगी महसूस न करे और अपने परिवार के साथ धूमधाम से त्योहार मना सके.

यह भी पढ़ें-इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

2 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

37 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

42 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

1 hour ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

1 hour ago