Suvendu Adhikari Attack Plot: पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग इलाके से हामिद मंडल नाम के एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का दावा है कि आरोपी हामिद मंडल पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमले की फिराक में था.
पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रमों, रूट और उनके काफिले (कॉन्वॉय) की आवाजाही से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां और दस्तावेज बरामद हुए हैं.
एसटीएफ और जांच एजेंसियां अब इस मामले में किसी बड़े आतंकी नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही हैं. शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि हामिद मंडल के तार पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और जम्मू-कश्मीर के आतंकी सज्जाद भट के मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं.
बता दें कि सज्जाद भट वही आतंकी है, जिसका नाम 2019 के दर्दनाक पुलवामा हमले में सामने आया था. पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइसेज और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि उसके संपर्कों का पता लगाया जा सके.
बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग में हुई इस गुप्त छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया. एसटीएफ उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि क्या वह अकेला ही रेकी कर रहा था या उसके साथ कोई पूरा गिरोह सक्रिय था.
जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या राज्य में किसी बड़े राजनीतिक नेता को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: गया में स्कुली बच्चों ने संभाला मोर्चा, स्कूल की बदहाली से तंग आकर पहुंचे एसडीएम ऑफिस
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…