देश

मदर्स-डे पर शुवेंदु अधिकारी ने बेटे से की खास मांग, बोलीं- आरजीकर पीड़िता को न्याय दो बेटा!

Suvendu Adhikari Mother Demand: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए ‘जॉयंट किलर’ बनकर उभरे शुवेंदु अधिकारी ने सूबे में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली. उनके साथ 5 अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. बेटे के मुख्यमंत्री बनते ही शुवेंदु की मां ने मदर्स डे पर खास मांग कर डाली.

शुवेंदु अधिकारी की मां गायत्री अधिकारी ने बेटे से मांग की कि वो आरजीकर पीड़िता को न्याय दिलाएं. उन्होंने इस दौरान आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने की भी अपने बेटे से मांग की.

मीडिया से बातचीत में गायत्री अधिकारी ने कहा,

मुझे बेटे पर गर्व है. मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा आरजीकर मेडिकल कॉलेज की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता को सच्चा न्याय दिलाना सुनिश्चित करे.

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर ये कहा

मां की मांग पर शुवेंदु अधिकारी ने अपने पहली कैबिनेट बैठक से ही जवाब दे दिया. उन्होंने अपनी पहली बैठक ही लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की. इस बैठक में उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को सही करने की समीक्षा की.

सीएम शुवेंदु अधिकारी की इस बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्ध नाथ गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

पहली बैठक में दे दिये ये खास निर्देश

सूत्रों के मुताबिक शुवेंदु ने अपनी इस बैठक में मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि टीएमसी की योजनाओं को बंद ना किया जाए, क्योंकि इससे आम लोगों को तकलीफ होगी.

ये भी पढ़ें- थलापति का नया तमिलनाडु, जानिया विजय के ‘नवरत्नों’ की पूरी कुंडली

बता दें कि शनिवार को रवींद्र जयंती के मौके पर शुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता मौजूद रहे. पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को दंडवत प्रणाम कर इसे सुखद संयोग बताया. उन्होंने शुवेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए जमीन से जुड़ा नेता बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago