नवीनतम

पीएम मोदी के स्वागत में सजा गुजरात, सोमनाथ अमृत महोत्सव और वडोदरा रोड शो पर सबकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे से पहले राज्य में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है. जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री 10 और 11 मई को कई धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

जामनगर रोशनी और सजावट से जगमगाया

पीएम मोदी के स्वागत के लिए जामनगर को भव्य तरीके से सजाया गया है. एयर फोर्स स्टेशन से लाल बंगला सर्कल तक मुख्य सड़कें और सरकारी भवन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं. दरबारगढ़, डीकेवी कॉलेज, पवन चक्की, अन्नपूर्णा सर्कल और महाकाली सर्कल जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट की गई है. शहर के कई चौराहों पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जा रही हैं.

लोक संस्कृति और रोड शो से बढ़ेगा उत्साह

रविवार शाम लाल बंगला सर्कल पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम रखा गया है. प्रसिद्ध गुजराती लोक गायक कीर्तिदान गढ़वी ‘लोक दायरो’ प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही सौराष्ट्र के कलाकार ‘हुडो रास’, ‘सिदी धमाल’ और ‘मनियारो रास’ जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे. भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय प्रशासन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं.

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम

11 मई को प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे. यह आयोजन पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने पर हो रहा है. पीएम मोदी यहां विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस मौके पर विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा.

वायु सेना का एयर शो बनेगा आकर्षण

सोमनाथ कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायु सेना का ‘सूर्यकिरण’ एयरोबैटिक एयर शो रहेगा. बताया जा रहा है कि सोमनाथ के ऊपर पहली बार ऐसा एयर शो आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा देश के 11 प्रमुख तीर्थ स्थलों से लाए गए पवित्र जल से विशेष कुंभाभिषेक भी होगा.

वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री अपने दौरे के अंतिम चरण में वडोदरा पहुंचेंगे. यहां वे वाघोडिया चौराहे के पास बने ‘सरदारधाम हॉस्टल कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन करेंगे. इस आधुनिक परिसर में 1000 लड़कों और 1000 लड़कियों के रहने की सुविधा, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और ई-लाइब्रेरी जैसी व्यवस्थाएं होंगी. शहर में पीएम मोदी के रोड शो की भी तैयारी चल रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago